Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

गर्मी से झुलस रहा है उत्तर भारत, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में मानसून की गति धीमी है, हालांकि केरल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड में हल्की बारिश से राहत मिली है।

Published: 12:47pm, 12 Jun 2025

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और ज़मीन तपते तवे की तरह सुलग रही है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक, गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। मौसम विभाग ने चेताया है कि यह तपिश अभी थमने वाली नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिनमें से 20 जिलों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने सर्वाधिक तापमान उरई में 45.2 डिग्री दर्ज किया। इसी के साथ मौसम विभाग ने 15 जिलों मे यलो अलर्ट व 5 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने जीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। दिल्ली का तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुँच गया है। सड़कों पर सन्नाटा, और पार्कों में वीरानी—गर्मी ने शहर की रौनक ही छीन ली है।

दक्षिण भारत में मानसून की चाल भी सुस्त पड़ी है। केरल में चार जिलों—कासरगोड, कोझिकोड, कोल्लम और त्रिशूर—में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आंरेज अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन फिलहाल गर्मी ही अपना बोलबाला बनाए हुए है।

पंजाब के अमृतसर, बठिंडा और लुधियाना में पारा 44 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 व 13 जून को पंजाब के सभी राज्यों में लू चलनें की संभावना है जिसके लिए मौसम विभाग ने आंरेज अलर्ट जारी किया है। ऐसी गर्म हवाओं के कारण लोग दोपहर में बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

जहां एक ओर देश के ज़्यादातर हिस्सों में गर्मी चरम पर है, वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की फुहारों ने थोड़ी राहत दी है। पिथोरागढ़ में मंगलवार रात को हुई वर्षा ने जनजीवन को प्रभाविक किया। पांच घंटे हुई लगातार बारिश से लोगो के घर तक तालाब बन गए।

मौसम विभाग ने लोगो को सलाह दी है कि दोपहर को बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पीएं और हल्के कपड़े पहनें। सूरज से सतर्कता से ही लड़ना होगा।

YuvaSahakar Desk