Trending News

केंद्र सरकार ने थियागराजन एस.एम. और प्रवीण कुमार तिवारी को सहकारिता मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया भारत-जापान के बीच डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, डेयरी सहकारी समितियों के जरिए 1,000 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने की योजना पर जोर यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री केंद्र सरकार ने थियागराजन एस.एम. और प्रवीण कुमार तिवारी को सहकारिता मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया भारत-जापान के बीच डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, डेयरी सहकारी समितियों के जरिए 1,000 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने की योजना पर जोर यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री

कृषि मूल्य श्रृंखला में महिलाओं के योगदान को मिला सम्मान

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में महिला किसान दिवस 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया

Government Reaffirms Commitment to Empower Women Farmers Through Credit, Technology and Skills


Published: 14:46pm, 16 Oct 2026

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में महिला किसान दिवस 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के सचिव अतीश चंद्र ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती, पशुपालन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, बीज संरक्षण और मूल्य संवर्धन सहित कृषि मूल्य श्रृंखला के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को आय सहायता, संस्थागत ऋण, तकनीक हस्तांतरण, कौशल विकास, कृषि मशीनीकरण और बेहतर विपणन बुनियादी ढांचे से जोड़कर सशक्त बनाने की सरकारी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रगतिशील महिला किसानों और कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिला किसानों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में “Women Farmers of India: Journey from Challenges to Success” पुस्तक का विमोचन किया गया। इसमें महिला किसानों के नवाचार, संघर्ष, सफलता और ग्रामीण उद्यमिता से जुड़े प्रेरक अनुभवों को शामिल किया गया है।

महिला किसान दिवस के कार्यक्रम राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी आयोजित किए गए। इनमें विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों की महिला किसानों की भागीदारी और योगदान पर जोर दिया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि टिकाऊ कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र के समावेशी विकास में महिला किसानों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

Jitendra