Trending News

PM नरेंद्र मोदी कल गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात दिल्ली: सत्य निकेतन PG हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 7 शव बरामद यूपी में निकली कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, आवेदन आज से करें, मिलेगी 81000 सैलरी तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत PM नरेंद्र मोदी कल गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात दिल्ली: सत्य निकेतन PG हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 7 शव बरामद यूपी में निकली कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, आवेदन आज से करें, मिलेगी 81000 सैलरी तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत

UIIC में 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के 225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Published: 13:35pm, 07 Sep 2026

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के 225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 200 पद प्रशासनिक अधिकारी-जनरलिस्ट और 25 पद प्रशासनिक अधिकारी-हिंदी अधिकारी के हैं। ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

प्रथम चरण की परीक्षा 22 अक्तूबर 2026 और मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। जनरलिस्ट पद के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। हिंदी अधिकारी पद के लिए निर्धारित विषय संयोजन के साथ स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में प्रथम चरण परीक्षा, मुख्य परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। इसके बाद परीक्षा अंकों और निर्धारित भारांक के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा जांच और अन्य नियुक्ति औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य समेत अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क *₹1,000 और लागू GST* है। एससी, एसटी, दिव्यांग और स्थायी UIIC कर्मचारियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन उन्हें ₹250 सेवा शुल्क और GSTदेना होगा।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार UIIC की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती अनुभाग से आवेदन कर सकेंगे। पहले पंजीकरण करना होगा, फिर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी। शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र और रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखना चाहिए।चयनित प्रशासनिक अधिकारियों का शुरुआती मूल वेतन ₹82,485 होगा, जबकि महानगरों में सकल वेतन करीब ₹1.10 लाख प्रतिमाह तक हो सकता है।

Jitendra