Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

UAE का शाही परिवार UP में करेगा 4000 करोड़ का निवेश, मत्स्य पालन को मिलेगी नई उड़ान

यूएई के शाही परिवार ने उन्नाव में 4000 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी है, जिससे यूपी मत्स्य पालन का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा और एक लाख मत्स्य पालकों को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा।

UAE के शाही परिवार के सदस्य एवं एक्वाब्रिज होल्डिंग्स के चेयरमैन, शेख अहमद बिन अल मकतूम से यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की मुलाक़ात


Published: 10:00am, 14 May 2025

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का शाही परिवार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मत्स्य पालन क्षेत्र में 461 मिलियन डॉलर (लगभग 4000 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा। यूएई के शाही परिवार के सदस्य और एक्वॉब्रिज होल्डिंग्स के चेयरमैन शेख अहमद बिन मना बिन खलीफा अल मकतूम ने इस निवेश को मंजूरी दी है। यह परियोजना उन्नाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में फिश हैचरी, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, और फिश फीड प्लांट की स्थापना के लिए यूपी एग्रीज प्रोजेक्ट के तहत विश्व बैंक के सहयोग से कार्यान्वित होगी।

8 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने दुबई में शेख मकतूम से मुलाकात कर निवेश को अंतिम रूप दिया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शेख मकतूम को यूपी आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान यूपी को निवेश के लिए भरोसेमंद गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया गया और निवेश अनुकूल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) नीति की जानकारी दी गई।

यह परियोजना उत्तर प्रदेश को मत्स्य पालन का प्रमुख केंद्र बनाएगी। इसके तहत एक लाख मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। वर्तमान में यूपी और बिहार में मछली के 40% बच्चे अवैध रूप से बांग्लादेश से आते हैं, जिसे यह परियोजना समाप्त करेगी। परियोजना से पहले एक्वॉब्रिज के विशेषज्ञों ने उन्नाव के जल की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

लखनऊ में एक आधुनिक एक्वॉकल्चर ईकोसिस्टम स्थापित करने की योजना है, जो दुबई के वॉटरफ्रंट मार्केट मॉडल पर आधारित होगा। यह उत्पादकों और खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर मूल्य सुनिश्चित करेगा। यह निवेश उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

YuvaSahakar Desk