Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

सहकारिता जगत ने विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ का किया स्वागत

गुजराती नववर्ष दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है और यह राज्य में नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है

Published: 13:18pm, 12 Nov 2026

गुजराती नववर्ष के शुभ अवसर पर कृभको के चेयरमैन वी. सुधाकर चौधरी ने अहमदाबाद स्थित आवास पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

चौधरी ने विक्रम संवत 2083 के लिए सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सफलता और खुशहाली लेकर आए। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। अमित शाह देशभर में सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने, सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका बढ़ाने से जुड़े कई प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

इफको के चेयरमैन और गुजरात के प्रमुख सहकारी नेता दिलीप संघानी ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और नई सफलताएं लेकर आए। उन्होंने ईश्वर से सभी के कल्याण और प्रगति की प्रार्थना भी की। इसी तरह एनयूसीएफडीसी के चेयरमैन ज्योतिंद्र मेहता ने भी सामाजिक माध्यम के जरिए लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और विक्रम संवत 2083 के मंगलमय होने की कामना की।

गुजराती नववर्ष दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है और यह राज्य में नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्यापारी, संस्थान और सहकारी संगठन नए संकल्पों के साथ वर्ष की शुरुआत करते हैं। गुजरात की सहकारी परंपरा को देखते हुए यह पर्व सहकारिता जगत के लिए भी विशेष महत्व रखता है।

Jitendra