Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

बिहार में सहकारी बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत करने की पहल

बिहार में ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के लिए नई पहल की जा रही है, राज्य के 23 जिलों में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं, माइक्रो एटीएम और बैंक मित्र सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है

Published: 12:06pm, 13 Nov 2026

बिहार में ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के लिए नई पहल की जा रही है। राज्य के 23 जिलों में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं, माइक्रो एटीएम और बैंक मित्र सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और बैंकिंग सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में लोगों को घर के नजदीक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस पहल के तहत किसानों और ग्रामीण परिवारों को छोटे वित्तीय लेनदेन के लिए दूर स्थित बैंक शाखाओं तक जाने की आवश्यकता कम होगी। माइक्रो एटीएम और बैंक मित्रों के माध्यम से पात्र ग्राहकों को नकद निकासी, खाते की शेष राशि की जानकारी और अन्य उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

इससे विशेष रूप से दूरदराज के गांवों में रहने वाले किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण परिवारों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। बैंकिंग सेवाएं नजदीक उपलब्ध होने से समय और यात्रा खर्च की बचत भी हो सकेगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से इन संस्थानों की पहुंच बढ़ने के साथ वित्तीय समावेशन को भी मजबूती मिलने की संभावना है। यह पहल सहकारी बैंकिंग नेटवर्क के जरिए डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों और ग्रामीण नागरिकों की औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था तक पहुंच आसान होगी तथा जमीनी स्तर पर सहकारी बैंकों की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।

Jitendra