सहकारिता मंत्रालय के सचिव ने की उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

बैठक में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के उपायों पर भी विचार किया गया

Published: 15:43pm, 10 Mar 2026

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में 9 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए चल रही योजनाओं, प्रमुख पहलों और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के उपायों पर भी विचार किया गया।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख सचिव (सहकारिता) ए. के. शुक्ला, आयुक्त एवं निबंधक (सहकारिता) योगेश कुमार, अतिरिक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह तथा अतिरिक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त निबंधक (सहकार से समृद्धि) श्रीकांत गोस्वामी शामिल थे।

YuvaSahakar Desk