Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

सलीमा टेटे एफआईएच महिला नेशंस कप हॉकी में होंगी भारत की कप्तान

अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में 15 से 21 जून तक होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में भारत की कप्तान होंगी। भारतीय टीम के लिए महिला नेशंस कप अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप और सितंबर में नागोया (जापान) में होने वाले एशिया कप की तैयारियों के नजरिए से बेहद अहम है।

Published: 17:46pm, 02 Jun 2026

अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में 15 से 21 जून तक होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में भारत की कप्तान होंगी। भारतीय टीम के लिए महिला नेशंस कप अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप और सितंबर में नागोया (जापान) में होने वाले एशिया कप की तैयारियों के नजरिए से बेहद अहम है। भारत के चीफ कोच शुएर्ड मराइन के लिए महिला नेशंस कप आगामी महिला हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए अपने सभी विकल्पों को आजमाने का मौका होगा।

भारत की महिला हॉकी टीम अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में चार मैत्री मैचो की सीरीज खेलने गई थी और वहां उसने सीरीज दो-दो से ड्रॉ कराई। भारत की टीम एफआईएच महिला नेशंस कप में पूल ए में जापान अमेरिका और उरुग्वे के साथ है, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड, चिली, दक्षिण कोरिया और फ्रांस की टीम पूल बी में हैं। मजबूत मध्य और अग्रिम पंक्ति भारतीय महिला हॉकी टीम की बड़ी ताकत है। भारतीय महिला हॉकी टीम की अभी हाल ही में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैत्री मैचों की ड्रॉ रही सीरीज में बतौर मिडफील्डर दीपिका सोरेंग ने दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। दीपिका सोरेंग मध्य पंक्ति मे महिला नेशंस कप में अनुभवी कप्तान सलीमा टेटे, नेहा, सुनीलिता टोपो और साक्षी राणा के साथ भारत की बड़ी ताकत साबित होंगे।

भारत के पास नवनीत कौर, दीपिका सहरावत, ऋतुजा डडासो पिसल, इशिका और अनु के रूप मे तेज तर्रार अग्रिम पंक्ति है। भारत के पास बतौर फुलबैक सुशीला चानू,  ज्योति, निकी प्रधान के रूप में मजबूत फुलबैक हैं। साथ ही गोलरक्षक के रूप में सविता और बिच्छू देवी खरीबम के रूप में मुस्तैद गोलरक्षक है।

एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप के लिए चुनी गई भारत की 20 सदस्यीय टीम हैं :
गोलरक्षक : सविता, बिच्छू देवी खरीबम।
रक्षा पंक्ति : सुशीला चानू, इशिका चौधरी, ललथातलुआंगी शिल्पी डबास, ज्योति, निकी प्रधान।
मध्य पंक्ति : सलीमा टेटे ( कप्तान), नेहा, सुनीलिता टोपो, साक्षी राणा, दीपिका सोरेंग, सोनम, ललरेमसियामी।
अग्रिम पंक्ति : नवनीत कौर, दीपिका सहरावत, ऋतुजा डडासो पिसल, इशिका, अनु।

हमारी टीम नेशंस कप की चुनौती के लिए तैयार: शुएर्ड मराइन

भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने कहा, ‘एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप हमारे लिए बेहद अहम टूर्नामेंट है। हम महिला नेशंस कप में पूरे जोश से खेलना चाहते हैं जिससे हम एक मानक तय कर उसके मुताबिक आगे बढ़ सकें। हमने हाल ही में अर्जेंटीना ऑस्ट्रेलिया के दौरे में इन पहलुओं पर मेहनत की और इससे हमें बतौर टीम बढ़िया तैयारी का मौका मिला। हमारी टीम नेशंस कप की चुनौती और इसमें बढ़िया प्रदर्शन को तैयार है। हमने महिला नेशंस कप के लिए एक ऐसी संतुलित अनुभवी टीम चुनी है, जो जीतने को बेताब है। स्ट्राइकर नवनीत कौर, गोलरक्षक सविता व  फुलबैक सुशीला चानू इससे पहले भी बड़े टूर्नामेट खेल चुकी हैं और वे जानती हैं कि दबाव में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए क्या जरूरी है। साथ ही हमारी टीम में अभी कुछेक ऐसी खिलाड़ी भी हैं जो कि अभी भी बड़े मंच पर खेलने के लिए खुद को तैयार करने में जुटी हैं और महिला नेशंस कप ऐसा टूर्नामेंट है जो उन्हें इसके खुद को तैयार करने का मौका देगा।’

भारत एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप में अपने अभियान का आगाज अमेरिका के खिलाफ  15 जून को मैच खेल करेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम 16 जून को जापान से खेलने के बाद 18 जून को अपना अंतिम पूल मैच उरुग्वे के खिलाफ खेलेगी। दोनों सेमीफाइनल 20 जून को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।

YuvaSahakar Team

Recent Post