Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

17.63 लाख रुपये फंसे, उपभोक्ता आयोग ने दिया रिफंड का निर्देश

कर्नाटक के गडग जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कित्तूर रानी चेन्नम्मा अर्बन क्रेडिट सौहार्द सहकारी लिमिटेड को दो जमाकर्ताओं की कुल 17.63 लाख रुपये की राशि लौटाने का आदेश दिया है

Published: 16:27pm, 12 Nov 2026

कर्नाटक के गडग जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कित्तूर रानी चेन्नम्मा अर्बन क्रेडिट सौहार्द सहकारी लिमिटेड को दो जमाकर्ताओं की कुल 17.63 लाख रुपये की राशि लौटाने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ग्राहकों ने कई बार भुगतान की मांग की थी, लेकिन उनकी जमा रकम वापस नहीं की गई।

मामले में एक महिला ने सहकारी संस्था में 9.5 लाख रुपये की सावधि जमा कराई थी। उसे सालाना 12 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने की उम्मीद थी। परिपक्वता और भुगतान की मांग के बावजूद संस्था ने कथित रूप से राशि वापस नहीं की।

दूसरी शिकायत 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक की थी, जिनकी 5 लाख रुपये की सावधि जमा नवंबर 2025 में परिपक्व हो चुकी थी। इसके बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला। दोनों जमाकर्ताओं की कुल 17.63 लाख रुपये की राशि सावधि जमा, बचत खाते और आवर्ती जमा में फंसी हुई थी।

बार-बार अनुरोध के बाद भी राहत नहीं मिलने पर दोनों ग्राहकों ने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

आयोग ने अपने आदेश में सहकारी संस्था को पूरी मूल राशि लागू ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं को 20,000 रुपये मुआवजा और 5,000 रुपये मुकदमेबाजी खर्च के रूप में देने का आदेश भी दिया गया। यह मामला सहकारी ऋण संस्थाओं में जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा, समय पर भुगतान और वित्तीय जवाबदेही की अहमियत को एक बार फिर रेखांकित करता है।

Jitendra