Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

श्री गुरु राघवेंद्र सहकारा बैंक पर आरबीआई की पाबंदियां छह महीने और बढ़ीं

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बेंगलुरु स्थित श्री गुरु राघवेंद्र सहकारा बैंक नियामिथा पर लागू नियामकीय निर्देशों की अवधि छह महीने और बढ़ा दी है, इसके साथ ही बैंक पर लगी पाबंदियां अब 10 मई 2027 तक जारी रहेंगी

Published: 16:25pm, 12 Nov 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बेंगलुरु स्थित श्री गुरु राघवेंद्र सहकारा बैंक नियामिथा पर लागू नियामकीय निर्देशों की अवधि छह महीने और बढ़ा दी है। इसके साथ ही बैंक पर लगी पाबंदियां अब 10 मई 2027 तक जारी रहेंगी।

नई अवधि 10 नवंबर 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद प्रभावी होगी और 10 मई 2027 को कारोबार समाप्त होने तक लागू रहेगी। हालांकि, आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान स्थिति की समीक्षा की जा सकती है।

बैंक के खिलाफ नियामकीय निर्देश पहली बार 2 जनवरी 2020 को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए और धारा 56 के तहत जारी किए गए थे। इसके बाद केंद्रीय बैंक समय-समय पर इन निर्देशों की अवधि बढ़ाता रहा है।

नवीनतम आदेश में आरबीआई ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पाबंदियों की अवधि बढ़ाना आवश्यक समझा गया है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्देशों की अवधि बढ़ाने या उनमें किसी प्रकार का संशोधन करने को बैंक की वित्तीय स्थिति से संतुष्टि के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

आरबीआई के अनुसार, मौजूदा निर्देशों की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। इसका अर्थ है कि बैंक को पूर्व निर्धारित नियामकीय सीमाओं और नियंत्रणों के तहत ही काम करना होगा। यह विस्तार बताता है कि बैंक अभी भी आरबीआई की करीबी निगरानी में है और केंद्रीय बैंक उसकी वित्तीय स्थिति तथा परिचालन स्थिति की समीक्षा जारी रखेगा।

Jitendra