Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

आईएससी कक्षा 12 डेटशीट 2027, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने आईएससी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है, परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। इस वर्ष करीब 1.10 लाख विद्यार्थी 1,477 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे

Published: 16:19pm, 12 Nov 2026

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने आईएससी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। इस वर्ष करीब 1.10 लाख विद्यार्थी 1,477 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को इंग्लिश पेपर-2, 20 फरवरी को अकाउंट्स, 23 फरवरी को केमिस्ट्री, 25 फरवरी को हिस्ट्री और 27 फरवरी को कॉमर्स की परीक्षा होगी। इसके बाद 6 मार्च को बायोलॉजी , 9 मार्च को गणित, 11 मार्च को बिजनेस स्टडीज, 16 मार्च को फिजिक्स और 18 मार्च को फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

23 मार्च को इकोनॉमिक्स और बायोटेक्नोलॉजी, 25 मार्च को सोशियोलॉजी, 27 मार्च को कंप्यूटर साइंस, 30 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 1 अप्रैल को इलेक्टिव इंग्लिश और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट तथा 6 अप्रैल को जियोग्राफी की परीक्षा निर्धारित है। कुछ कला विषयों की परीक्षाएं सुबह 9 बजे होंगी, जबकि अधिकांश प्रमुख विषयों के पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।

सीआईएससीई ने विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित लेखन समय के अलावा 15 मिनट अतिरिक्त देने की व्यवस्था भी की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से पूरी विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा तिथि, समय तथा निर्देश ध्यान से जांच सकते हैं।

Jitendra