देशभर में ‘वंदे मातरम’ कैंप का आयोजन

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ‘मेरा भारत’ पहल के तहत देशभर में वंदे मातरम’ कैंप आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भारत की संवैधानिक और लोकतांत्रिक परंपराओं की गहरी समझ प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। मंत्रालय के अनुसार, चयनित जिलों में… Continue reading देशभर में ‘वंदे मातरम’ कैंप का आयोजन

FIFA World Cup: रॉनाल्डो ने बनाए कई रिकॉर्ड, पुर्तगाल को उज्बेकिस्तान पर दिलाई दमदार जीत

दुनिया के धुरंधर फुटबॉलर 41 बरस के क्रिस्टियानो रॉनाल्डो ने उजबेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच के पहले हाफ में दो गजब के गोल कर कई रिकॉर्ड बनाए और पुर्तगाल को 5-0 से बड़ी और पहली जीत दिलाई। पुर्तगाल के लिए ननो मेंडेज और राफा लियो ने भी एक एक गोल किया, जबकि उज्बेकिस्तान के नेमातोव… Continue reading FIFA World Cup: रॉनाल्डो ने बनाए कई रिकॉर्ड, पुर्तगाल को उज्बेकिस्तान पर दिलाई दमदार जीत

आनंद जैन बने लद्दाख के नए पुलिस महानिदेशक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वर्ष 1999 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आनंद जैन ने के.के. शर्मा का स्थान लिया है, जो 22 मई 2026 से इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल… Continue reading आनंद जैन बने लद्दाख के नए पुलिस महानिदेशक

तुषार मेहता फिर बने सॉलिसिटर जनरल

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल (एसजी) के पद पर अगले तीन वर्षों के लिए पुनः नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी पुनर्नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। यह नया कार्यकाल… Continue reading तुषार मेहता फिर बने सॉलिसिटर जनरल

पद्मश्री से सम्मानित हुए सहकारी नेता डॉ. प्रभाकर कोरे

वरिष्ठ शिक्षाविद्, कृषिविद् और सहकारिता क्षेत्र के प्रख्यात नेता डॉ. प्रभाकर बसप्रभु कोरे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें शिक्षा, ग्रामीण विकास और सहकारिता आंदोलन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कर्नाटक स्थित प्रभाकर कोरे मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी के संस्थापक डॉ. कोरे ने ग्रामीण विकास,… Continue reading पद्मश्री से सम्मानित हुए सहकारी नेता डॉ. प्रभाकर कोरे

NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीमा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक ग्रेजुएट युवाओं के लिए… Continue reading NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन

AI IT कंपनियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें और मजबूत बनाएगा: नंदन नीलेकणि

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच नौकरियों और IT उद्योग के भविष्य को लेकर चल रही चिंताओं पर इंफोसिस के सह-संस्थापक और चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि AI IT कंपनियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें और अधिक सक्षम तथा प्रभावी बनाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा… Continue reading AI IT कंपनियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें और मजबूत बनाएगा: नंदन नीलेकणि

पुनीत बालन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने

पुनीत बालन को एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) का चेयरमैन नियुक्त किया गया। AKFI भारत में कबड्डी की सर्वोच्च नियामक संस्था है, जो देशभर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान, प्रशिक्षण और खेल के विकास का कार्य करती है। पुनीत बालन ने महाराष्ट्र में खेलों, विशेषकर कबड्डी, कुश्ती और फुटबॉल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण… Continue reading पुनीत बालन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने

UPSSSC ने किया प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 3,446 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद कुल 3,446 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।… Continue reading UPSSSC ने किया प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित

एक जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा जिम्मेदारी

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों और मदरसों को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त वही मदरसे और अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील) का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जो विद्यालयी शिक्षा विभाग से संबद्ध होंगे। इस संबंध… Continue reading एक जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संभालेगा जिम्मेदारी