Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

देशभर में ‘वंदे मातरम’ कैंप का आयोजन

मंत्रालय ने बताया कि कार्यक्रम में कम से कम 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी

Published: 15:15pm, 24 Jun 2026

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ‘मेरा भारत’ पहल के तहत देशभर में वंदे मातरम’ कैंप आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भारत की संवैधानिक और लोकतांत्रिक परंपराओं की गहरी समझ प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

मंत्रालय के अनुसार, चयनित जिलों में 20 शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 150 युवा भाग लेंगे। इस प्रकार देशभर में करीब 3,000 युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

इन शिविरों की खासियत यह होगी कि प्रत्येक कैंप में पूर्वोत्तर सहित छह राज्यों के युवा एक साथ भाग लेंगे। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता और विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्रालय ने बताया कि कार्यक्रम में कम से कम 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सामाजिक रूप से पिछड़े और वंचित वर्गों के युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

शिविरों के दौरान संविधान, लोकतंत्र, नेतृत्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस श्रृंखला का पहला ‘वंदे मातरम’ शिविर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 जून से शुरू हुआ। मंत्रालय का मानना है कि यह पहल युवाओं को देश की लोकतांत्रिक विरासत से जोड़ने और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

YuvaSahakar Desk