Trending News

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी

विदेश में पढ़ाई का मौका, कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू

विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है

Study in the UK with Monthly Stipend of Up to £2,000 Under Commonwealth Scholarship


Published: 09:30am, 09 Sep 2026

विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। UK Commonwealth Master’s Scholarships 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य छात्र 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह स्कॉलरशिप खास तौर पर उन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए है जो आर्थिक कारणों से ब्रिटेन में मास्टर्स की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते।

स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों को पढ़ाई के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। लंदन में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 2,000 पाउंड प्रतिमाह जबकि ब्रिटेन के अन्य शहरों में अध्ययन करने वालों को 1,712 पाउंड प्रतिमाह सहायता मिलेगी। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग ढाई लाख और दो लाख रुपये प्रतिमाह के आसपास बैठती है। योजना का उद्देश्य ट्यूशन और रहने से जुड़े आर्थिक दबाव को कम करना है।

भारतीय आवेदक का भारत का नागरिक और स्थायी निवासी होना जरूरी है। उम्मीदवार को सितंबर 2027 तक ब्रिटेन में पढ़ाई शुरू करने के लिए उपलब्ध होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कम से कम अपर सेकंड-क्लास यानी 2:1 ऑनर्स डिग्री या लोअर सेकंड-क्लास डिग्री के साथ संबंधित पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता आवश्यक है।

आवेदन केवल Commonwealth Scholarship Commission के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया दिसंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना है जबकि चयन परिणाम जुलाई 2027 तक घोषित किए जाएंगे। पाठ्यक्रम सितंबर या अक्टूबर 2027 से शुरू हो सकता है।

UK के Foreign, Commonwealth and Development Office से वित्तपोषित यह योजना कम और मध्यम आय वाले कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिभाशाली छात्रों को ब्रिटेन की यूनिवर्सिटियों में फुल टाइम मास्टर्स करने का अवसर देती है। स्कॉलरशिप का जोर ऐसे युवाओं को तैयार करने पर है जो पढ़ाई के बाद अपने देश में विकास, नवाचार और नेतृत्व में योगदान दे सकें।

Jitendra