Trending News

आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी

Operation Sindoor के बाद भारत की एक और बड़ी सफलता, पाकिस्तान से भारत वापस लाए गए BSF के जवान पीके साहू

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई के बाद भारत को एक और कामयाबी मिली है। बीएसएफ जवान पीके साहू, जो गलती से सीमा पार कर गए थे, अब सकुशल भारत लौट आए हैं।

Published: 12:05pm, 14 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों और उनके आकाओं के खात्मे के बाद भारत को एक और बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवान पीके साहू उर्फ पूर्णब कुमार शॉ, जो गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे, अब सकुशल भारत वापस लौट आए हैं।

बीएसएफ के अनुसार, जवान पीके साहू को पाकिस्तान ने संयुक्त चेक पोस्ट अटारी बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपा। यह प्रक्रिया सुबह करीब 10:30 बजे शांतिपूर्ण ढंग से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी की गई। पीके साहू 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवान शॉ ने हाल ही में पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा पर ड्यूटी ज्वाइन की थी। 23 अप्रैल को वो जीरो लाइन के पास खेतों में काम कर रहे सीमावर्ती किसानों की मदद कर रहे थे, इसी दौरान गलती से बॉर्डर पार कर गए। पाकिस्तान रेंजर्स ने उसी समय उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया था।

भारत की तरफ से लगातार प्रयास किए गए और एक पाकिस्तानी रेंजर को भी पकड़ लिया गया था। दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद और नियमों के तहत अंततः बीएसएफ जवान को रिहा किया गया।

बीएसएफ ने जवान की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें वापस लाना हमारे लिए गर्व का विषय है।

YuvaSahakar Desk