Trending News

ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई

2027 से NEET UG समेत राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए बनेंगे NTA स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर

वर्ष 2027 से नीट यूजी समेत प्रमुख राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशभर में स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर तैयार करेगी

NEET UG JEE Main and CUET Set for Expanded CBT Network


Published: 12:49pm, 03 Sep 2026

वर्ष 2027 से नीट यूजी समेत प्रमुख राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशभर में स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर तैयार करेगी। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए पर्याप्त परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

इसके लिए केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, पीएम-श्री स्कूल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से जुड़े संस्थानों से उपलब्ध आईटी संसाधनों की जानकारी मांगी गई है। संस्थानों को 15 सितंबर तक चालू कंप्यूटर, कंप्यूटर लैब, अतिरिक्त कंप्यूटर लगाने की क्षमता, इंटरनेट और नेटवर्क कनेक्टिविटी, पावर बैकअप, सीसीटीवी, प्राइवेसी स्क्रीन और उपलब्ध खाली जगह का विवरण देना होगा।

सूत्रों के अनुसार 2027 से NEET UG, JEE Main, CUET UG-PG और UGC NET समेत राष्ट्रीय स्तर की कई परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित करने की तैयारी है। NEET UG में करीब 24 लाख अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पर्याप्त कंप्यूटर और परीक्षा केंद्र तैयार करना बड़ी चुनौती है।

इसी कारण NTA देशभर में संभावित परीक्षा केंद्रों के आईटी और सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर का व्यापक ऑडिट करा रही है। करीब 30 बिंदुओं पर होने वाले इस आकलन में कंप्यूटर हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, सर्वर, UPS, जनरेटर, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी और छुट्टियों में केंद्र की उपलब्धता जैसी जानकारियां शामिल हैं।

AICTE ने इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और मैनेजमेंट संस्थानों से भी निर्धारित समय तक रिपोर्ट देने को कहा है। इन जानकारियों के आधार पर 2027 की परीक्षाओं से पहले स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

Jitendra