Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

यूपी में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, नई व्यवस्था से ग्रामीण मजदूरों को राहत

निर्धारित अवधि के भीतर उसे रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता, तो वह बेरोजगारी भत्ता पाने का हकदार होगा

Published: 10:57am, 30 Jun 2026

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार नई रोजगार व्यवस्था के तहत ऐसी प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसमें पात्र ग्रामीण परिवारों को काम उपलब्ध न होने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। यह प्रावधान विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के मसौदे का हिस्सा है, जिसे राज्य में लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिन तक रोजगार की गारंटी मिलेगी। यदि कोई पात्र व्यक्ति नियमानुसार काम की मांग करता है और निर्धारित अवधि के भीतर उसे रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता, तो वह बेरोजगारी भत्ता पाने का हकदार होगा। योजना का उद्देश्य खेती के ऑफ-सीजन में मजदूरों की आय को सुरक्षित रखना और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सहारा देना है।

योजना में जल संरक्षण, कृषि विकास, ग्रामीण सड़क निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रस्ताव है। साथ ही मजदूरी और अन्य भुगतान सीधे बैंक खाते में डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो इससे लाखों ग्रामीण मजदूरों को रोजगार के साथ-साथ काम न मिलने की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा भी मिल सकेगी।

YuvaSahakar Desk