Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

हरमनप्रीत कौर ही होंगी जापान एशियाई खेलों में भारत की महिला T-20 क्रिकेट टीम की कप्तान

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय महिला टी20 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान बनी रहेंगी। विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद टीम में केवल एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें यस्तिका भाटिया की जगह युवा विकेटकीपर जी कमलिनी को शामिल किया गया है।

Published: 16:43pm, 30 Jun 2026

नई दिल्ली, 30 जून, 2026: हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से आखिरी ग्रुप 1 मैच में हारकर आईसीसी टी20 क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में नाकाम रहने के बावजूद उन्हीं की कप्तानी में आईची-नगोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता भारत की टी20 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बरकरार रखा है। आइची-नगोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों में मौजूदा चैंपियन भारत, उपविजेता श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मेजबान जापान, थाईलैंड, मलयेशिया और चीन की टीमें शिरकत कर स्वर्ण पदक की होड़ में होंगी।

हरमनप्रीत कौर का इंग्लैंड में टी20 विश्व कप में पांच मैचों में प्रदर्शन बहुत औसत रहा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप में एक अर्धशतक को छोड़कर रनों के लिए जूझती ही नजर आईं और कुल 141 रन बना पाईं। टी20 विश्व कप में दो-दो अर्धशतकों सहित उपकप्तान स्मृति मंधाना (कुल 205 रन) और उनकी सलामी जोड़ीदार शैफाली वर्मा (कुल 179 रन) और कुछ हद तक कप्तान हरमनप्रीत कौर को छोड़कर पूरी भारतीय बल्लेबाजी नाकाम रही।

टी20 विश्व कप में पांच मैचों में जेमिमा रॉड्रिग्ज (कुल 92), ऋचा घोष (कुल 80), दीप्ति शर्मा (कुल 60) और भारती फूलमाली एक मैच खेलीं और अपना खाता ही नहीं खोल पाईं। भारत के लिए सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी (14 विकेट), दीप्ति शर्मा (7 विकेट) और शैफाली वर्मा (5 विकेट) ने किया।

भारत ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुँचने में नाकाम ग्रुप चरण में बाहर होने वाली अपनी टीम में मात्र एक बड़ा बदलाव यस्तिका भाटिया को टीम से बाहर कर किया। श्रेयंका पाटिल नीदरलैंड के खिलाफ मैच में चोट के कारण टी20 विश्व कप के अधबीच ही भारतीय टीम से बाहर हो गई थीं और उनकी जगह मात्र एक मैच खेलने वाली टीम में शामिल की गई प्रेमा रावत को भी एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। श्रेयंका पाटिल को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। श्रेयंका पाटिल पूरी तरह फिट होने पर भारतीय टीम के साथ एशियाई खेलों में शिरकत करने के लिए जापान जाएंगी।

यस्तिका भाटिया ने टी20 विश्व कप में भारत के लिए मध्यक्रम में तीसरे से पांचवें नंबर पर कुल चार मैच खेले और तीन पारियों में मात्र 41 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में ग्रुप 1 के अंतिम मैच में भारत ने उन्हें एकादश में शामिल करने के बावजूद बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा था। यस्तिका भाटिया की जगह भारत ने एशियाई खेलों के लिए 17 बरस की विकेटकीपर बैटर जी कमलिनी को एशियाई खेलों के लिए अपनी टी20 क्रिकेट टीम में शामिल किया है।

एशियाई खेलों के लिए भारत की टी20 महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, श्रीचारिणी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिट होने पर ही टीम के साथ जाएंगी), राधा यादव, नंदिनी शर्मा।

2026 के जापान में होने वाले एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट मुकाबले 17 से 27 सितंबर तक होंगे। भारत की महिला टीम फिलहाल एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन है। भारतीय महिला टीम ने 2023 में हांग्झू में एशियाई खेलों में महिला टी20 क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को फाइनल में 19 रन से हराकर खिताब जीता था।

YuvaSahakar Desk