Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

UPSSSC में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए

Published: 17:16pm, 30 Jun 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी PET-2025 में शामिल उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तय की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, वन रक्षक के 128, वन्यजीव रक्षक के 10, वन रक्षक विशेष चयन के 134 और वन्यजीव रक्षक विशेष चयन के 436 पद भरे जाएंगे। सभी पद पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश के तहत हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया PET-2025 स्कोर के आधार पर शुरू होगी। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए केवल ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क रखा गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करने और शुल्क भुगतान के बाद आवेदन सबमिट करना होगा।

YuvaSahakar Desk