Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए बनेगा नया ऑल वेदर कॉरीडोर, जम्मू जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली से सीधे श्रीनगर जाने के लिए एक नया कॉरीडोर बनाने की योजना बनाई है। यह ऑल वेदर कॉरीडोर होगा जिस पर बर्फबारी और खराब मौसम में भी यातायात निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इस कॉरीडोर के बन जाने के बाद दिल्ली से श्रीनगर जाने वालों को जम्मू जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कॉरीडोर कठुआ-बसोहली-भद्रवाह-डोडा के रूट पर बनेगा।

Published: 12:38pm, 15 Jan 2025

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली से सीधे श्रीनगर जाने के लिए एक नया कॉरीडोर बनाने की योजना बनाई है। यह ऑल वेदर कॉरीडोर होगा जिस पर बर्फबारी और खराब मौसम में भी यातायात निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इस कॉरीडोर के बन जाने के बाद दिल्ली से श्रीनगर जाने वालों को जम्मू जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कॉरीडोर कठुआ-बसोहली-भद्रवाह-डोडा के रूट पर बनेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर तक इसका डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनकर तैयार हो जाएगा, जबकि निर्माण कार्य 2026 में शुरू होगा। सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसके निर्माण पर 30,500 करोड़ रुपये खर्च होने का शुरुआती अनुमान है। हालांकि, अंतिम अनुमान डीपीआर बनने के बाद ही पता चलेगा। 250 किलोमीटर का यह कॉरीडोर फोर लेन का होगा।

अभी दिल्ली से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को पहले जम्मू जाना पड़ता है। इसके बाद जम्मू-श्रीनगर हाइवे (एनएच-44) के जरिये ही श्रीनगर जा पाते हैं। नया कॉरीडोर कठुआ से बसोहली, भद्रवाह होते हुए डोडा जाने के रूट पर बनेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें सुविधा होगी। कठुआ-डोडा के बीच के कॉरीडोर में 23 सुरंगों का निर्माण किया जायेगा। छत्रकला में सात किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी। वर्तमान में भद्रवाह में बर्फबारी होने पर चार महीने तक रास्ता बंद हो जाता है जिससे यह इलाका देश के बाकी हिस्सों से कट जाता है। इससे यहां के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नया ऑल वेदर कॉरीडोर बन जाने से सर्दी के मौसम में श्रीनगर की यात्राओं में कोई रुकावट पैदा नहीं होगी।

YuvaSahakar Team