Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

नेफेड भी पहुंचा महाकुंभ, मोबाइल वैन और स्टॉल से बेच रहा भारत ब्रांड प्रॉडक्ट

नेफेड ने महाकुंभ मेला परिसर में अपना एक स्टॉल लगाया है। साथ ही, मोबाइल वैन के जरिये भारत ब्रांड और नेफेड के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री शुरू की है।

Published: 10:00am, 18 Jan 2025

प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किफायती और बेहतर गुणवत्ता वाली खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए देश की प्रमुख सहकारी संस्था नेफेड ने महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नेफेड ने महाकुंभ मेला परिसर में अपना एक स्टॉल लगाया है। साथ ही, मोबाइल वैन के जरिये भारत ब्रांड और नेफेड के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री शुरू की है।

नेफेड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स और फेसबुक पर यह जानकारी साझा की है। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। नेफेड ने बताया है कि मेला परिसर में 11 मोबाइल वैन के माध्यम से भारत ब्रांड और नेफेड के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री की जा रही है। यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे आसानी से शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त कर सकें। मेला परिसर के सेक्टर 7 में नेफेड ने अपना एक स्टॉल भी लगाया है जिसमें सभी तरह के खाद्य उत्पाद उपलब्ध हैं। नेफेड ने बताया है कि चाय का स्टॉल विशेष रूप से लगाया गया है जहां श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय की व्यवस्था है।

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने भी अपने एक्स हैंडल से यह जानकारी साझा की है। भारत ब्रांड के तहत नेफेड आटा, दाल जैसी प्रमुख खाद्य वस्तुओं की बिक्री किफायती कीमत पर करती है। इसके अलावा वह अपने अन्य खाद्य उत्पादों की भी बिक्री करती है जिनमें दाल, चावल, बेसन, चीनी, मसाले, सरसों तेल, ड्राई फ्रूट्स, चाय आदि शामिल हैं।

नेफेड देश की प्रमुख सहकारी संस्था है जो किसानों से उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के अलावा अपने ब्रांड नाम से किफायती कीमत पर उपभोक्ताओं को खाद्य वस्तुएं भी उपलब्ध कराती है। नेफेड प्रमुख से सभी तरह के दलहन एवं तिलहन फसलों की एमएसपी पर खरीद एवं भंडारण करती है। साथ ही, प्याज की भी खरीद एवं भंडारण करती है। दालों के आयात में भी नेफेड की भूमिका महत्वपूर्ण है।

YuvaSahakar Team