Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

मोहनभाई कुंदरिया BBSSL के निदेशक नियुक्त

बीबीएसएसएल की स्थापना 25 जनवरी 2023 को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत की गई थी

Published: 14:54pm, 23 Mar 2026

सहकारिता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व सांसद मोहनभाई कुंदरिया को  भारतीय बीज सहकारी लिमिटेड के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति विजेन्द्र सिंह के इस्तीफे के बाद हुई है, जिन्हें पहले नेफेड की ओर से नामित किया गया था।

मीडिया से बातचीत में मोहनभाई कुंदरिया ने बताया कि उन्हें नेफेड बोर्ड द्वारा नामित किया गया है और वे शेष कार्यकाल तक निदेशक के रूप में सेवाएं देंगे।

प्रशासन और सहकारिता क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से बीज उत्पादन, सहकारी विस्तार और किसान-केंद्रित योजनाओं को मजबूती मिलेगी।

बीबीएसएसएल की स्थापना 25 जनवरी 2023 को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत की गई थी। इस संस्था को इफको, कृभको, नेफेड, एनडीडीबी और एनसीडीसी जैसे प्रमुख सहकारी संस्थानों ने मिलकर प्रमोट किया है, जिसमें कृभको मुख्य प्रमोटर है।

“सहकार से समृद्धि” के विजन के साथ बीबीएसएसएल का उद्देश्य देश में एक मजबूत राष्ट्रीय बीज सहकारी संस्था के रूप में उभरना और किसानों को सशक्त बनाना है।

YuvaSahakar Desk