Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

सहकारिता मंत्रालय में संविदा पर यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 30 अप्रैल अंतिम तिथि

चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर ₹50,000 से ₹70,000 तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

Published: 17:24pm, 14 Apr 2026

सहकारिता मंत्रालय ने मंत्रालय के कामकाज में युवा प्रतिभाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘यंग प्रोफेशनल्स’ की संविदात्मक नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह नियुक्तियां प्रारंभ में एक वर्ष की अवधि के लिए होंगी, जिसे आवश्यकतानुसार एक अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तहत, आवेदकों के पास अर्थशास्त्र, वित्त, कानून, एमबीए या लोकनीति (Public Policy) में न्यूनतम 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को आईटी स्किल और सहकारी क्षेत्र (Cooperative Sector) में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव होना अनिवार्य है।

वेतनमान और श्रेणी: मंत्रालय ने वेतन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है:

  • ग्रेड 1: ₹50,000 प्रति माह

  • ग्रेड 2: ₹60,000 प्रति माह

  • ग्रेड 3: ₹70,000 प्रति माह

आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से ‘अवर सचिव (प्रशासन), सहकारिता मंत्रालय, अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली-110003’ के पते पर भेज सकते हैं। साथ ही, आवेदन की प्रति ईमेल (estt-coop@gov.in) पर भी भेजी जा सकती है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 (शाम 5:30 बजे तक) है। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजित कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk