Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

मखाना से बदलेगा किसानों का भाग्य, बिहार के विकास को मिली नई रफ्तार : प्रधानमंत्री मोदी

कुछ महीने पहले भारत सरकार ने मखाना बोर्ड के गठन का निर्णय लिया था। इससे बिहार, खासकर मिथिला क्षेत्र के हजारों मखाना किसानों को लाभ मिलेगा और मखाना के व्यापार को नया विस्तार मिलेगा।

Published: 17:53pm, 24 Apr 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के प्रसिद्ध मखाना पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि मखाना आज न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक सुपरफूड बन चुका है। लेकिन मिथिला के लिए यह सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि मखाने को GI टैग दिया गया है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि मखाना बिहार की धरती का विशिष्ट उत्पाद है। उन्होंने दरभंगा में स्थापित मखाना रिसर्च सेंटर का उल्लेख करते हुए बताया कि इसे राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिया गया है, जिससे किसानों की किस्मत बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

कुछ महीने पहले भारत सरकार ने मखाना बोर्ड के गठन का निर्णय लिया था। इससे बिहार, खासकर मिथिला क्षेत्र के हजारों मखाना किसानों को लाभ मिलेगा और मखाना के व्यापार को नया विस्तार मिलेगा।

YuvaSahakar Desk