Trending News

NEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगा बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल नई दिल्ली में आज से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत आंध्र प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू NEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगा बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल नई दिल्ली में आज से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत आंध्र प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमा इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष है

Published: 14:03pm, 17 Aug 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 470 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

भर्ती के तहत ग्रेड A में कुल 411 पद हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 62, केमिकल इंजीनियरिंग के 16, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 75, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के 32, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 118, इंस्ट्रूमेंटेशन के 35, कंप्यूटर साइंस/आईटी के 22, लॉ के 10 और मार्केटिंग के 41 पद शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेड A0 में क्वालिटी कंट्रोल (केमिस्ट्री) के 9 पद और ग्रेड E0 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 14, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 21 तथा सेफ्टी के 15 पद हैं।

ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई या बीटेक डिग्री जरूरी है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए मार्केटिंग मैनेजमेंट में एमबीए या पीजीडीबीए डिग्री आवश्यक है। लॉ ऑफिसर के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त एलएलबी या पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी डिग्री होनी चाहिए।

असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए केमिस्ट्री या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री जरूरी है। वहीं डिप्लोमा इंजीनियर पदों के लिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सेफ्टी इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक अंकों की न्यूनतम सीमा निर्धारित की गई है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमा इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष है। मार्केटिंग ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, जबकि लॉ ऑफिसर और असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती परीक्षा देशभर के 83 शहरों में आयोजित की जाएगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के तीन परीक्षा केंद्र चुनने होंगे। केंद्र का चयन करने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी समेत कई प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

वेतन की बात करें तो ग्रेड A पदों पर चयनित उम्मीदवारों का शुरुआती मूल वेतन 50,000 रुपये प्रतिमाह होगा और वेतनमान 50,000 से 1,60,000 रुपये रहेगा। इस ग्रेड में अनुमानित वार्षिक सीटीसी करीब 18.4 लाख रुपये है। ग्रेड A0 के लिए शुरुआती मूल वेतन 40,000 रुपये और वेतनमान 40,000 से 1,40,000 रुपये है, जबकि अनुमानित वार्षिक सीटीसी 14.8 लाख रुपये है। ग्रेड E0 में शुरुआती मूल वेतन 30,000 रुपये और वेतनमान 30,000 से 1,20,000 रुपये है। इस ग्रेड का अनुमानित वार्षिक सीटीसी 11.1 लाख रुपये बताया गया है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

YuvaSahakar Desk