Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

भारत में कपास क्रांति: 2034 तक चीन को पीछे छोड़ बनेगा सबसे बड़ा उत्पादक देश

भारत अगले दशक में कपास उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग लगाने को तैयार है। OECD-FAO की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2034 तक चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश बन जाएगा। यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाएगा, बल्कि वैश्विक कपड़ा उद्योग की दिशा भी बदलेगा।

Published: 13:59pm, 22 Jul 2025

भारत कृषि क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में प्रकाशित OECD-FAO एग्रीकल्चरल आउटलुक 2025-2034 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2034 तक दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश बन जाएगा। यह उपलब्धि तकनीकी उन्नयन, अनुसंधान, सरकारी योजनाओं और किसानों की मेहनत के संयुक्त प्रयासों का परिणाम होगी।

2034 तक भारत का कपास में योगदान होगा 30 प्रतिशत

रिपोर्ट के मुताबिक, 2034 तक विश्व कपास उत्पादन का लगभग 30 फीसदी हिस्सा भारत में होगा। फिलहाल इस क्षेत्र में अग्रणी चीन को भारत पीछे छोड़ देगा, हालांकि कपास प्रोसेसिंग (धागा, कपड़ा निर्माण) में चीन शीर्ष स्थान पर बना रहेगा। भारत दूसरे स्थान पर रहेगा।

भारत की कपास क्रांति: तकनीक और किस्मों ने दिखाई राह

कपास, जिसे ‘सफेद सोना’ कहा जाता है, भारत के लाखों किसानों के जीवन का आधार है। पारंपरिक खेती से हटकर अब किसान हाई-डेंसिटी प्लांटिंग सिस्टम (HDPS), डिजिटल सलाह, और यंत्रीकृत कटाई जैसे तकनीकी उपाय अपना रहे हैं। इससे न केवल उत्पादन बढ़ा है, बल्कि लागत में भी कमी आई है।

रिपोर्ट बताती है कि भारत में कपास का उत्पादन हर वर्ष औसतन 2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। यह वृद्धि मुख्य रूप से बेहतर बीज, सूखा-रोधी और कीट-रोधी किस्मों (जैसे बीटी कपास), और वैज्ञानिक खेती के तरीकों की वजह से होगी। इससे भारत की कपास उत्पादकता भी चीन और ब्राजील के स्तर के करीब पहुंच जाएगी।

सरकार और संस्थानों की सक्रिय भूमिका

भारत सरकार, कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), और विभिन्न राज्य कृषि विश्वविद्यालय मिलकर नई किस्मों, कीट प्रबंधन तकनीकों और कृषि मशीनरी को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे किसानों को अधिकतम लाभ मिलने की संभावना है। वियतनाम, बांग्लादेश और भारत तेजी से कपास प्रोसेसिंग के हब बनते जा रहे हैं। हालांकि चीन इस क्षेत्र में 2034 तक अग्रणी रहेगा, लेकिन भारत दूसरा सबसे बड़ा प्रोसेसिंग केंद्र होगा। इसके बाद भारत आगे निकल जाएगा। भारत में टेक्सटाइल उद्योग को भी इससे मजबूती मिलेगी।

कपास व्यापार और खपत का भविष्य

• भारत में कपास की खपत अगले 10 वर्षों में 1.3% वार्षिक दर से बढ़ेगी।
• घरेलू वस्त्र और सूत उद्योग को इससे नई ऊर्जा मिलेगी।
• बांग्लादेश, वियतनाम जैसे देश भारतीय कपास का आयात बढ़ाएंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post