Trending News

मौसम: दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले गिरने की सख्त चेतावनी पश्चिम बंगाल में थम गया दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, 100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री, अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा न्यूजीलैंड मौसम: दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले गिरने की सख्त चेतावनी पश्चिम बंगाल में थम गया दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, 100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री, अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा न्यूजीलैंड

दिल्ली समेत 7 राज्यों में लू का कहर, आंधी तूफान का भी IMD का अलर्ट  

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने संभावना है। आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि 16 अप्रैल को दिन की शुरुआत तो साफ आसमान से होगी, लेकिन शाम को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, पारा चढ़ना जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Published: 12:59pm, 15 Apr 2025

देश के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भागों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है की आगामी पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में लू और भीषण गर्मी का असर दिखाई देने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने संभावना है। आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि 16 अप्रैल को दिन की शुरुआत तो साफ आसमान से होगी, लेकिन शाम को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, पारा चढ़ना जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई अन्य उत्तरी राज्यों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अगले पांच से छह दिनों में इन राज्यों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार हो चुका है, जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में 43.6 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पहुंचा है। दिल्ली, हरियाणा और मध्य उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में फिलहाल अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

मौसम विभाग ने जनसाधारण को लू और आंधी-तूफान की दोहरी मार से स्वंय को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

YuvaSahakar Team