Trending News

बिहार: हाजीपुर में नाव हादसा, 11 लोगों की मौत, 5 लोगों को बचाया गया सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, CJP नेता कल जंतर-मंतर जाने पर हिरासत में लिए गए थे UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी शिकायतों के लिए HPEC पोर्टल शुरू डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष बिहार: हाजीपुर में नाव हादसा, 11 लोगों की मौत, 5 लोगों को बचाया गया सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, CJP नेता कल जंतर-मंतर जाने पर हिरासत में लिए गए थे UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी शिकायतों के लिए HPEC पोर्टल शुरू डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

कृषि उपज खरीद में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में बिस्कोमान

बिहार की शीर्ष सहकारी विपणन संस्था बिस्कोमान (BISCOMAUN) ने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार, किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति और कृषि उपज खरीद में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में पहल तेज कर दी है।

BISCOMAUN


Published: 14:32pm, 14 Oct 2026

बिहार की शीर्ष सहकारी विपणन संस्था बिस्कोमान (BISCOMAUN) ने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार, किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति और कृषि उपज खरीद में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाकात कर संस्था से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में किसानों की आवश्यकता के अनुरूप यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिस्कोमान को कृषि उपज खरीद एजेंसी के रूप में नामित करने तथा संस्था की संपत्तियों के जीर्णोद्धार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

बिस्कोमान अपनी उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए आपूर्तिकर्ताओं से भी संपर्क बढ़ा रहा है। हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के साथ हुई चर्चा में अतिरिक्त जिलों में सीधे उर्वरक आपूर्ति की संभावनाओं पर सहमति बनी थी। इससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

संस्था ने हाल के वर्षों में सकारात्मक वित्तीय प्रदर्शन भी दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में बिस्कोमान का कारोबार 143 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 6.11 करोड़ रुपये रहा। वहीं, 2025-26 में संस्था ने 113 करोड़ रुपये का कारोबार और 5.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। बैठक में पटना स्थित प्रतिष्ठित बिस्कोमान टावर की मरम्मत, आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

अध्यक्ष विशाल सिंह ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से लंबित समस्याओं का समाधान होगा। इससे किसानों को बेहतर सेवाएं मिलने के साथ सहकारी क्षेत्र की आर्थिक और संस्थागत क्षमता मजबूत होगी।

Jitendra