Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

गुजरात में ‘भारत टैक्सी’ के विस्तार का भव्य आयोजन 27 जून को गांधीनगर में

वर्तमान में भारत टैक्सी दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के अहमदाबाद तथा गांधीनगर सहित कई क्षेत्रों में पायलट आधार पर संचालित हो रही है

Published: 12:26pm, 26 Jun 2026

देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ 27 जून 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर ऑडिटोरियम में अपने भव्य विस्तार कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम राज्य में सेवा के विस्तार और सहकारी परिवहन मॉडल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारत टैक्सी को फरवरी 2026 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया था। यह प्लेटफॉर्म शून्य-कमीशन मॉडल पर कार्य करता है, जिसमें चालक, जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाता है, केवल सेवा प्रदाता ही नहीं बल्कि इसके हिस्सेदार भी होते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शी किराया, चालकों की बेहतर आय और लाभ में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

वर्तमान में भारत टैक्सी दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के अहमदाबाद तथा गांधीनगर सहित कई क्षेत्रों में पायलट आधार पर संचालित हो रही है। प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैब, ऑटो और बाइक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आगामी कार्यक्रम में सहकारी क्षेत्र के प्रतिनिधि, परिवहन उद्योग से जुड़े हितधारक और बड़ी संख्या में चालक भाग लेंगे। माना जा रहा है कि यह आयोजन गुजरात में भारत टैक्सी के विस्तार को नई गति देगा और देश के मोबिलिटी सेक्टर में सहकारी मॉडल को और मजबूत करेगा।

YuvaSahakar Desk