FIH Men’s Pro Hockey League: भारत बढ़त लेने के बाद रिटर्न मैच में जर्मनी से हारा

ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर तीसरे क्वॉर्टर में दागे गोल से बढ़त लेने के बाद भारत एफआईएच पुरुष प्रो हॉकी लीग 2025-26 के रॉटरडम चरण में रिटर्न मैच में  विश्व चैंपियन जर्मनी से कड़े संघर्ष के बाद  रोमांचक मैच 1-2 से हार गया। जस्टस वीगेंड और याकूब ब्रिला ने 55 तक 0-1 से पिछड़ने वाली जर्मनी को चौथे व आखिरी क्वॉर्टर मे गोल का रोमांचक जीत दिला दी। भारत रॉटरडम चरण के पहले मैच में जर्मनी पर 3-1 से जीत दर्ज की थी।

Published: 17:27pm, 19 Jun 2026

ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर तीसरे क्वॉर्टर में दागे गोल से बढ़त लेने के बाद भारत एफआईएच पुरुष प्रो हॉकी लीग 2025-26 के रॉटरडम चरण में रिटर्न मैच में  विश्व चैंपियन जर्मनी से कड़े संघर्ष के बाद  रोमांचक मैच 1-2 से हार गया। जस्टस वीगेंड और याकूब ब्रिला ने 55 तक 0-1 से पिछड़ने वाली जर्मनी को चौथे व आखिरी क्वॉर्टर मे गोल का रोमांचक जीत दिला दी। भारत रॉटरडम चरण के पहले मैच में जर्मनी पर 3-1 से जीत दर्ज की थी। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह ने भारत के लिए सौवां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का  जश्न मैच के 35वें मिनट में गोल कर मनाया।

भारत ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया और गेंद को अपने कब्जे में रखने के साथ शुरू तेज हमले बोल कर जर्मनी के गोल पर दबाव बनाया। साथ ही भारत की रक्षापंक्ति सधा  खेल दिखाकर विश्व चैंपियन जर्मनी  को शुरू के तीन क्वॉर्टर में गोल करने का कोई हमला नहीं बोलने दिया। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में सधे और नियोजित हमले बोल कर  जर्मनी को गलतीकरने पर मजबूर किया। अभिषेक नैन ने भारत के लिए पहले हाफ में गोल करने का सबसे बढ़िया मौका जरूर बनाया लेकिन जरा सी हड़बड़ी में गलत निशाना जमा कर गोल करने का मौका गंवा दिया। बेहद संघर्षपूर्ण मैच में गोल करने के मौके बहुत सीमित रहे। ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह ने बराबर दबाव बनाए रखने के बाद 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को1-0 से आगे कर दिया। जर्मनी ने तीसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से पहले कुछ पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन भारत के नौजवान गोलरक्षक एच एच मोहित ने पूरी मुस्तैदी दिखा इन्हें रोक उसे बराबरी पाने से रोक दिया।

भारत को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में बढ़िया मेदानी गोल करने का मौका मिला लेकिन उसके स्ट्राइकर शिलानंद लाकरा जर्मनी की डी में पहुंचने के बाद बहुत करीब से गोल कर उसकी बढ़त को बढ़ाने से चूक गए। जस्टिन वीगेंड न खेल खत्म होने से चार मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर जर्मनी को एक एक की बराबरी दिला दी। याकूब ब्रिला ने खेल खत्म होने कुछ ही क्षण पहले गोल कर जर्मनी को 2-1 से जीत दिला दी। भारत अब राटरडम चरण का आखिरी व मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ रिटर्न मैच में रविवार शाम को खेलेगा।

YuvaSahakar Team

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x