Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

FIFA Wcup Quarter Final: इंग्लैंड और नॉर्वे में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

अर्लिंग हालैंड के चार मैचों में सात गोल की बदौलत यूरोपीय फुटबॉल की नई ताकत के रूप में उभरने वाली नॉर्वे ने पहली बार फीफा विश्व कप फुटबॉल के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच इतिहास रच दिया है। नॉर्वे और यूरोप की दिग्गज टीम इंग्लैंड के बीच अब मियामी स्टेडियम में फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। स्टैल स्लोबाकेन के मार्गदर्शन में नॉर्वे अपने ग्रुप आई में दूसरे स्थान पर रही।

Published: 08:00am, 11 Jul 2026

अर्लिंग हालैंड के चार मैचों में सात गोल की बदौलत यूरोपीय फुटबॉल की नई ताकत के रूप में उभरने वाली नॉर्वे ने पहली बार फीफा विश्व कप फुटबॉल के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच इतिहास रच दिया है। नॉर्वे और यूरोप की दिग्गज टीम इंग्लैंड के बीच अब मियामी स्टेडियम में फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। स्टैल स्लोबाकेन के मार्गदर्शन में नॉर्वे अपने ग्रुप आई में दूसरे स्थान पर रही।

अर्लिंग हॉलैंड के कमाल से नॉर्वे ने पहले आइवरी कोस्ट को अंतिम 32 में और फिर अंतिम 16 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराया। हालैंड अब फ्रांस के कईलियान बापे (8 गोल) व अर्जेंटीना के लियोनल मैसी (8 गोल) के बाद तीसरे स्थान पर हैं और गोल्डन बूट की होड़ में बने हुए हैं। इंग्लैंड के सामने नॉर्वे के अर्लिंग हालैंड को रोकने की चुनौती होगी। कप्तान हैरी केन और जूड बेलिंघम जैसे मजबूत स्ट्राइकरों की मौजूदगी में इग्लैंड के हमलों में ज्यादा धार दिखाई देती है। केन और बेलिंघम चल गए तो नॉर्वे के लिए इग्लैंड को रोकना खासी मुश्किल साबित हो सकता है।

अपने कप्तान हैरी केन के पांच मैचों में छह गोल की बदौलत इंग्लैंड की टीम पांच जीत के साथ 11वीं बार अंतिम आठ में पहुंची है। इंग्लैंड ने क्रोएशिया, घाना और पनामा को पीछे छोड़ ग्रुप एल में शीर्ष स्थान पाया था। इंग्लैंड ने पिछड़ने के बाद कांगो को अंतिम 32 में 2-1 से हराने के बाद डेविड बेलिंघम के दो गोल से मेजबान मैक्सिको पर मैक्सिको सिटी स्टेडियम में बेहद कड़े संघर्ष में 3-2 से जीत के साथ क्वॉर्टर फाइनल में स्थान पाया।

इंग्लैंड की टीम पहले महज तीन बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है और उसने अब तक केवल अपने घर में 1966 में मात्र एक बार खिताब जीता है। इंग्लैंड की टीम इससे पहले 1990 और 2018 में क्रमश: तत्कालीन पश्चिम जर्मनी और क्रोएशिया को हरा कर विश्व कप के सेमीफाइनल में स्थान बनाया था। नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर हालैंड के सामने उनके साथ मैनचेस्टर सिटी में साथ खेलने वाले इंग्लैंड के लिए खेल रहे निको ओ’ रिले अर मार्क गही और जॉन स्टोंस सामने होंगे, वहीं नॉर्वे के कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड के साथ आर्सनल में साथ खेलने वाले इंग्लैंड के डेकलानल राइस और बुकायो साना सामने होंगे।

नॉर्वे की टीम के 26 फुटबॉलरों में से 9 इंग्लैंड में लीग में खेलते हैं। नॉर्वे और इंग्लैंड अब तक कभी भी विश्व कप फुटबॉल में अंतिम आठ में आमने सामने नहीं हुए हैं। हालांकि दोनों टीमें विश्व कप फुटबाल के 1982 और 1984 के क्वॉलिफाइंग सहित 12 बार आमने सामने हो चुकी हैं। दोनों टीमें अंतिम बार 2014 में अंतर्राष्ट्रीय मैच में जब आमने सामने हुई थी तब जीत वेन रूनी के पेनल्टी किक पर दागे गोल से इंग्लैंड जीता था। तब जॉन स्टोन्स और जॉर्डन हेंडरसन ने इंग्लैंड के लिए खेलना शुरू किया और तब से अब तक पिछले 12 बरस से इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। तभी इंग्लैंड के ओरन नेलैंड ने नॉर्वे के लिए खेलना शुरू किया था और अभी भी इंग्लैंड के गोल की चौकसी कर रहे हैं।

संघर्षपूर्ण जीत टीम में सभी को करीब लाती है: हैरी केन 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने कहा, ‘हमें मैक्सिको पर जीत के लिए हमारी टीम के हर खिलाड़ी को पूरी ताकत लगानी पड़ी। हमारी मैक्सिको पर जीत के कई हीरो हैं। हमारी टीम ने जीत के लिए जिस तरह का जीवट दिखाया है उससे मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हम सभी ने साथ मिलकर  मैक्सिको के खिलाफ जीत की राह खोज ही ली। टीम में हम सभी के साथ मिलकर एक दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिला कर आगे बढ़ने की बात भर करना भर पर्याप्त नहीं है। मेजबान मैक्सिको के खिलाफ मुश्किल का सामना कर खेलना वाकई सबसे बड़ा इम्तिहान था। इस तरह की संघर्षपूर्ण जीत टीम में सभी को एक दूसरे के करीब लाती है।’

नॉर्वे के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल खासा मुश्किल होगा: टचेल

इंग्लैंड के कोच टॉमस टचेल ने कहा,‘ मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमें सब कुछ चाहिए था। मैक्सिको के खिलाफ यह अंतिम 16 मैच बेहद मुश्किल था। जिस क्षण हमें लगा कि हम लय पा लेंगे तभी हमें झटके लगे। यही सही सोच है। मुश्किल में हमारी टीम ने हिम्मत नहीं हारती और खुद पर भरोसा बरकरार रखती है। हमारी मैक्सिको पर यह जीत बस एक कदम आगे बढ़ने जैसी है। नॉर्वे के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल खासा मुश्किल मैच होगा। नॉर्वे  वाकई बहुत बढ़िया टीम है और उसके पास कई खतरनाक खिलाड़ी हैं।

YuvaSahakar Team