Trending News

भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले

उत्तर भारत में शीतलहर, कोहरे का कहर, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, बर्फबारी की संभावना

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कई जगहों पर घने कोहरे की वजह से दृश्यता लगभग शून्य दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 16 से 19 जनवरी के बीच कई राज्यों में बारिश और शीतलहर जारी रहने की चेतावनी जारी की है।

Published: 12:32pm, 14 Jan 2025

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कई जगहों पर घने कोहरे की वजह से दृश्यता लगभग शून्य दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 16 से 19 जनवरी के बीच कई राज्यों में बारिश और शीतलहर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में मकर संक्राति के दिन मंगलवार को दिन में तेज धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके प्रभाव से 16 से 19 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही 15 से 16 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी दी है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में तापमान में गिरावट का आकड़ा भी जारी किया है। इस आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7°C दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6°C रहा, जो सामान्य से 2.2°C अधिक है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 1°C से 3°C नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग कल मनाएगा 150वां स्थापना दिवस

भारतीय मौसम विभाग (IMD) 14 जनवरी को अपना 150वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत करने वाले हैं। 1875 में स्थापित इस विभाग ने आपदाओं के बीच आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश को सटीक मौसम पूर्वानुमान देकर सशक्त बनाया है।

YuvaSahakar Team