Trending News

 सरकार ने फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन को लेकर नए नियम जारी किए हैं, इसके तहत अगर टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कोई पैसेंजर उसे कैंसल करता है तो ऐसे मामलों में यात्री से कोई एक्‍स्‍ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा, विमानन नियामक डीजीसीए ने ये ऑर्डर जारी किए हैं         PM मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स, विश्व के पहले नेता बने, इजरायल की संसद 'नेसेट' के सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर मेडल' से नवाजे गए         ग्रामीण बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएससीबी और कॉमफेड के बीच महत्वपूर्ण समझौता         किश्तवाड़ से भारतीय सेना ने किया आतंक के नेटवर्क का खात्मा, मार गिराए 7 आतंकी, जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया, 326 दिन चला ऑपरेशन         भारत टैक्सी के ड्राइवरों से मिले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कहा- आपको ड्राइवर नहीं, मालिक बनना है, मात्र 500 रुपए में भारत टैक्सी से जुड़ सकते हैं, 3 साल बाद मुनाफे में भी मिलेगा हिस्सा         यूपी में 'स्मार्ट' होंगी कृषि सहकारी समितियां, UP सरकार 1500 M-PACS को कर रही हाईटेक, किसानों को गांव में ही मिलेंगी 24x7 बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं          NAFED की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, MSP पर तुरंत और पारदर्शी खरीद के निर्देश, किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी खरीद सिस्टम से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता         जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5 प्रतिशत पहुंची, दिसंबर 2025 में 4.8% थी बेरोजगारी दर, ग्रामीण बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4.2% और शहरी क्षेत्रों 6.7% से बढ़कर 7% हुई, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किए आंकड़े       

कप्तान मरक्रम के तूफानी अविजित अर्द्धशतक से द.अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हराया

मरक्रम ने मौजूदा संस्करण में अपना तीसरा और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 22 वां अर्द्धशतक पूरा किया

कप्तान एडन मरक्रम के तूफानी अविजित अर्द्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को  आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप 1 के अपने दूसरे सुपर 8 मैच में अहमदाबाद में नौ विकेट से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी(3/30), कसिगो रबाड़ा (2/22) और कसिगो रबाड़ा (2/31) की त्रिमूर्ति ने रोमारियो शेफर्ड (अविजित 52 रन, 37 गेंद, चार छक्के,तीन चौके) के तूफानी अर्द्धशतक और जेसन होल्डर (49 रन,31 गेंद, तीन चौके और चार छक्के) की सातवें विकेट की 89 रन की भागीदारी के बावजूद  वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी की दावत देकर निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन पर रोक दिया।। होल्डर पारी की पारी की अंतिम पूर्व गेंद रनआउट हुए। जेसन होल्डन ने तेज गेदबाज मार्को येनसन के आखिरी ओवर में 23 रन बने और इसमें दो छक्कों और दो चौकों की बदौलत जेसन होल्डर ने 22 रन बनाए।

जवाब में मैन ऑफ द’ मैच एडन मरक्रम की क्विंटन डी कॉक (47 रन, 24 गेंद, चार छक्के व चार चौके) के साथ पहली विकेट की 95 तथा रेयन रिकल्टन के साथ दूसरी विकेट के साथ दूसरी विकेट की 82 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत 16.1ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया मरक्रम 81 गेंद खेल कर चार छक्कों व सात चौकों की मदद  से 82 तथा रिकल्टन 28 गेंद खेल कर दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 41 रन बनाकर अविजित रहे। क्विंटन डी पारी के आठवें और  ऑफ स्पिनर रॉस्टन चेज की गेंद पर लॉन्गऑन पर होल्डर को कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट 95 रन पर खोया।

मरक्रम ने मौजूदा संस्करण में अपना तीसरा और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 22 वां अर्द्धशतक पूरा किया। इससे पहले वेस्ट इंडीज ने पारी का तेज आगाज किया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कसिगो रबाडा ने  तीसरे ओवर में गेंद संभालते ही दूसरी गेंद पर कप्तान शाई होप (16 रन, 6 गेंद, दो छक्के, एक चौका) को  क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराया और वेस्ट इंडीज ने पहला विकेट 29 रन पर खोया स्कोर में दो रन ही और जुड़े थे कि शेमरन हेटमायर(2 रन , तीन गेंद)  ने रबाडा कीऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद केशव महाराज को कैच थमा दिया।

लुंगी एंगिडी ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर   ब्रेंडन किंग ( 21 रन, 11 गेंद, पांच चौके) को विकेटकीपर कॉक को कैच थमा दिया और स्कोर में दो रन ही जुड़े थे कि रॉस्टन चेज (2 रन, 2 गेद) उनकी भीतर आती गेंद को खेलने से चूके और बोल्ड हो गए और वेस्ट इंडीज चार विकेट 43 रन पर गंवा बैठी। शेरफन रदरफर्ड (12 रन, 10 गेंद, एक छक्का) ने कॉर्बिन बॉश की शॉर्ट गेंद को उड़ाने गए और विकेटकीपर कॉक को कैच थमा बैठे और वेस्ट इंडीज ने पांचवां विकेट 60 रन पर खो दिया। रॉमैन पॉवेल( 9 रन, 11 गेंद,एक छक्का) ने एंगिडी की शॉर्ट गेंद को उड़ाने की कोशिश में कवर में ब्रेविज को कैच थमा दिया और वेस्ट इंडीज छठा विकेट 71 रन पर गंवा बैठी। मैथ्यू फोर्ड (11 रन, 9 गेंद, एक छक्का, एक चौका)ने बॉश की गेंद को उड़ाने की कोशिश में रिकल्टन डीप बैकवर्ड स्कवॉयर पर कैच थमा दिया और वेस्ट इंडीज ने सातवां विकेट 11 वें ओवर में 83 रन पर खोया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post