Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

‘सेवा संकल्प’ संकल्प पर NCCT में बैठक, नागरिक-केंद्रित सुशासन पर जोर

अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मीनू शुक्ला पाठक ने कहा कि शासन केवल नियमित प्रशासन तक सीमित नहीं होना चाहिए

Published: 13:57pm, 27 Feb 2026

नई दिल्ली के हौज खास स्थित नेशनल काउंसिल फॉर कोऑपरेटिव ट्रेनिंग (NCCT) के कॉन्फ्रेंस हॉल में “सेवा संकल्प प्रस्ताव” पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मीनू शुक्ला पाठक (आईआरएस), सचिव ने की।

यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित ऐतिहासिक केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक से प्रेरित बताया गया। बैठक के दौरान मंत्रालय ने सहकारिता आधारित समावेशी विकास, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन और जमीनी संस्थाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मीनू शुक्ला पाठक ने कहा कि शासन केवल नियमित प्रशासन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे सहानुभूति, दक्षता और जवाबदेही पर आधारित सार्थक जनसेवा का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने समावेशी और सहभागी विकास को आगे बढ़ाने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया।

बैठक में एनसीसीटी ने अपनी नीतियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संस्थागत सुधारों को ‘सेवा, संकल्प और समृद्धि’ की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप ढालने का संकल्प दोहराया। यह पहल नागरिक-केंद्रित सुशासन को मजबूत करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

YuvaSahakar Desk