Trending News

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से हो जाएगा लागू फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से हो जाएगा लागू फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

Bagpat Incident: बड़ौत के निर्वाण महोत्सव में टूटा 65 फीट ऊंचा मंच, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 75 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित निर्वाण महोत्सव (Baraut Nirvana Mahotsav) में मंगलवार को मंच ढहने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, प्रशासन ने 5 श्रद्धालुओं के मारे जाने और 40 के घायल होने की पुष्टि की है।

निर्वाण महोत्सव में ढहा मंच।


Published: 11:57am, 28 Jan 2025

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित निर्वाण महोत्सव (Baraut Nirvana Mahotsav) में मंगलवार को मंच ढहने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, प्रशासन ने 5 श्रद्धालुओं के मारे जाने और 40 के घायल होने की पुष्टि की है। जैन समुदाय के भगवान आदित्यनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के शुभ अवसर पर बड़ौत में पिछले 25 वर्ष से यह महोत्सव मनाया जाता है।

इसका आयोजन श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में किया गया था, जहां 65 फीट ऊंचा अस्थायी मंच बनाया गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सुबह 8 बजे के करीब श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तहत मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु मंच पर और मंच की सीढ़ियों पर चढ़े हुए थे। बांस-बल्ली से बनी सीढ़ियां अचानक से टूट गई जिससे लकड़ी से बना पूरा मंच ढह गया। मंच ढहने से सभी श्रद्धालु नीचे गिर गए और दब गए।

अचानक हुए इस हादसे से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। बागपत की DM अस्मिता लाल ने इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि इस हादसे में लगभग 40 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। उन सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायलो में से 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

YuvaSahakar Team

Recent Post