Trending News

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे

जामिया मिलिया इस्लामिया में डिस्टेंस कॉर्सेज के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 नए कोर्स लॉन्च

एडमिशन की समय-सीमा बढ़ाने के साथ ही JMI ने छात्रों के करियर और स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम्स शुरू किए हैं

Published: 13:12pm, 12 Aug 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड के विभिन्न प्रोग्राम्स में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 8 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक छात्र JMI के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

JMI ने लॉन्च किए 11 नए जॉबओरिएंटेड कोर्स

एडमिशन की समय-सीमा बढ़ाने के साथ ही JMI ने छात्रों के करियर और स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए 11 नए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम्स शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय CDOE के तहत पहले से 49 डिस्टेंस और ऑनलाइन प्रोग्राम संचालित कर रहा है। नए कोर्स जुड़ने के बाद छात्रों को अपनी रुचि और करियर के अनुसार कई नए विकल्प मिलेंगे।

इन विषयों में शुरू हुए नए कोर्स

नए प्रोग्राम्स में विदेशी और भारतीय भाषाओं से लेकर मीडिया, टेक्नोलॉजी और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े कोर्स शामिल हैं। फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी (चाइनीज), फारसी (पर्शियन), अरबी (अरेबिक) और रूसी (रशियन) भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं।

मीडिया और क्रिएटिव स्किल्स के तहत फोटोग्राफी एवं वीडियो एडिटिंग और एंकरिंग एवं ब्रॉडकास्ट प्रेजेंटेशन में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा Indian Knowledge Systems (IKS) में भी सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया गया है।

टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा तथा कॉन्फ्लिक्ट एनालिसिस एंड पीस बिल्डिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा शुरू किया गया है।

B.Ed और MBA (ODL) के लिए प्रवेश परीक्षा

JMI के B.Ed और MBA (ODL) प्रोग्राम में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। दोनों कोर्स की प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा JMI कैंपस में होगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।

चयन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एडमिशन कन्फर्मेशन और आगे की प्रक्रिया की जानकारी भेजी जाएगी।

इसके बाद 26 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच उम्मीदवारों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होगी। सभी चयनित उम्मीदवारों को एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं 10 अक्टूबर 2026 तक पूरी करनी होंगी।

कैसे करें आवेदन ?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले JMI के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाना होगा। यहां ‘New Registration’ पर क्लिक करके अकाउंट बनाना होगा। रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर प्राप्त एक्टिवेशन कोड के जरिए अकाउंट एक्टिवेट करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन कर सकेंगे।

लॉगिन करने के बाद ‘Applicant Detail’ सेक्शन में व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। इसके बाद ‘Program Selection’ में अपनी पसंद का कोर्स और संबंधित Study Centre (LSC) चुनना होगा। उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज या मार्कशीट स्कैन करके अपलोड करनी होगी।

आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

YuvaSahakar Desk