Trending News

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

SBI में 7,680 जूनियर एसोसिएट पदों पर भर्ती

स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं

Published: 11:10am, 12 Aug 2026

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के 7,680 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने नियमित पदों के अलावा 1,444 बैकलॉग रिक्तियां भी घोषित की हैं।

SBI जूनियर एसोसिएट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है, जबकि मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 में प्रस्तावित है। उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

इस भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD, Ex-Servicemen और पात्र Disabled Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को SBI के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 31 दिसंबर 2026 तक अपनी डिग्री उत्तीर्ण करने का प्रमाण देना होगा।

उम्मीदवार जूनियर एसोसिएट पद के लिए केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जाएगा, वहां निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी होगा।

भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का प्रोविजनल चयन किया जाएगा। जहां लागू होगा, उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा भी पास करनी होगी।

SBI कुल रिक्तियों के 50 प्रतिशत तक उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट बनाएगा। यह वेटिंग लिस्ट अंतिम परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष तक मान्य रहेगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 31 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन करने से पहले SBI की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, रिक्तियों और अन्य नियमों की जानकारी ध्यान से जांचना जरूरी है।

YuvaSahakar Desk