Trending News

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंगाल SIR मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंगाल SIR मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख, 22 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) आयोजित की जाएगी

Published: 11:14am, 16 Oct 2026

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत दी है। समिति ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें फॉर्म भरने का एक और मौका मिल गया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई थी।

नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) आयोजित की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को खाली सीटों पर चयन परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

कक्षा 9वीं के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं का विद्यार्थी होना चाहिए। साथ ही, उनका निवास और स्कूल उसी जिले में होना जरूरी है, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वे प्रवेश लेना चाहते हैं। उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए।

वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहे होना चाहिए। उनका स्कूल और निवास संबंधित जिले में होना आवश्यक है। इस कक्षा के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए।

25 अक्टूबर तक कर सकेंगे फॉर्म में सुधार

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के साथ समिति ने फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया है। विद्यार्थी 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक कैटेगरी, जेंडर, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित विवरणों में संशोधन कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए विद्यार्थी कक्षा 9वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर जा सकते हैं। इसके अलावा, नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन से पहले पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।

YuvaSahakar Desk