Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

आंध्र प्रदेश में लंबित सहकारी चुनावों को लेकर प्रशासन सक्रिय

आंध्र प्रदेश में प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियों (पैक्स) के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य सहकारिता विभाग ने जिला अधिकारियों को औपचारिक चुनाव अधिसूचना का इंतजार किए बिना जरूरी प्रारंभिक कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं

Published: 09:30am, 11 Nov 2026

आंध्र प्रदेश में प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियों (पैक्स) के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।  राज्य सहकारिता विभाग ने जिला अधिकारियों को औपचारिक चुनाव अधिसूचना का इंतजार किए बिना जरूरी प्रारंभिक कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं।ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में करीब 2,041 कार्यरत प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियां (PACS) हैं, जिनसे लगभग 53.46 लाख सदस्य जुड़े हैं।

अधिकारियों से समिति-वार मतदाता सूची तैयार करने, मतदान केंद्रों की पहचान करने और चुनाव एक ही चरण में कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला सहकारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियों पर तत्काल काम शुरू करें, ताकि अधिसूचना जारी होने के बाद प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनावी तैयारियों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब या निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा। इससे संकेत मिलता है कि राज्य प्रशासन पैक्स चुनाव को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने को प्राथमिकता दे रहा है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब राज्य सरकार लंबित स्थानीय निकाय चुनावों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य शेष नगर निकाय और सहकारी समिति चुनावों को वर्ष 2026 के अंत तक पूरा करना है।

पैक्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि ऋण व्यवस्था की अहम कड़ी मानी जाती हैं। ये समितियां किसानों को फसल ऋण, अल्पकालिक वित्तीय सहायता और अन्य सहकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पैक्स में निर्वाचित प्रबंधन की बहाली और सहकारी संस्थाओं के लोकतांत्रिक संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Jitendra