Trending News

 सरकार ने फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन को लेकर नए नियम जारी किए हैं, इसके तहत अगर टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कोई पैसेंजर उसे कैंसल करता है तो ऐसे मामलों में यात्री से कोई एक्‍स्‍ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा, विमानन नियामक डीजीसीए ने ये ऑर्डर जारी किए हैं         PM मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स, विश्व के पहले नेता बने, इजरायल की संसद 'नेसेट' के सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर मेडल' से नवाजे गए         ग्रामीण बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएससीबी और कॉमफेड के बीच महत्वपूर्ण समझौता         किश्तवाड़ से भारतीय सेना ने किया आतंक के नेटवर्क का खात्मा, मार गिराए 7 आतंकी, जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया, 326 दिन चला ऑपरेशन         भारत टैक्सी के ड्राइवरों से मिले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कहा- आपको ड्राइवर नहीं, मालिक बनना है, मात्र 500 रुपए में भारत टैक्सी से जुड़ सकते हैं, 3 साल बाद मुनाफे में भी मिलेगा हिस्सा         यूपी में 'स्मार्ट' होंगी कृषि सहकारी समितियां, UP सरकार 1500 M-PACS को कर रही हाईटेक, किसानों को गांव में ही मिलेंगी 24x7 बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं          NAFED की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, MSP पर तुरंत और पारदर्शी खरीद के निर्देश, किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी खरीद सिस्टम से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता         जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5 प्रतिशत पहुंची, दिसंबर 2025 में 4.8% थी बेरोजगारी दर, ग्रामीण बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4.2% और शहरी क्षेत्रों 6.7% से बढ़कर 7% हुई, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किए आंकड़े       

अभिषेक शर्मा व हार्दिक के तेज अर्द्धशतकों से भारत 250 पार

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया और अंत तक रनगति तेज बनी रही

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सही समय पर फॉर्म में लौटने और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बृहस्पतिवार रात आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सुपर-8 मुकाबले में चार विकेट पर 256 रन का अपना अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया। यह मौजूदा संस्करण में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर 218 रन था, जो उसने 2007 में पहले संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया और अंत तक रनगति तेज बनी रही। संजू ने भारत की पारी की शुरुआत जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरवा की गेंद पर छक्का जड़कर की, जबकि पारी का समापन हार्दिक पांड्या ने ब्रैड इवांस की आखिरी दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर किया। भारत की पारी में कुल 17 छक्के लगे।

पिछले चार में से तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे अभिषेक शर्मा (55 रन, 30 गेंद, चार छक्के, चार चौके) ने शानदार वापसी की। उन्होंने संजू सैमसन (24 रन, 15 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद इशान किशन (38 रन, 24 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव (33 रन, 13 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अंत में हार्दिक पांड्या (50 रन, 23 गेंद, चार छक्के, दो चौके) और तिलक वर्मा (नाबाद 44 रन, 16 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को 250 रन के पार पहुंचाया।

भारत ने पहले छह ओवर के पावरप्ले में संजू सैमसन का विकेट खोकर 80 रन बनाए। उस समय अभिषेक 13 गेंदों पर 33 रन (तीन छक्के, तीन चौके) और इशान किशन 9 गेंदों पर 15 रन (दो चौके) बनाकर क्रीज पर थे। संजू (24) पारी के चौथे ओवर में जिम्बाब्वे के प्रमुख गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की धीमी गेंद पर डीप मिडविकेट पर रेयान बर्ल के हाथों कैच आउट हुए।

भारत का स्कोर एक विकेट पर 99 रन था, जब बेनेट के दूसरे और पारी के दसवें ओवर की पहली गेंद पर मुसीकिवा ने इशान किशन (उस समय 26 रन, 18 गेंद) का कैच छोड़ दिया। अभिषेक ने कप्तान सिकंदर रजा के ओवर में मिडविकेट पर पुल शॉट लगाकर 26 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से मौजूदा संस्करण का अपना पहला अर्द्धशतक पूरा किया।

इशान (38) ने एक छक्का और एक चौका लगाने के बाद नगरवा की गेंद पर तेजी से शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे दिया और भारत ने 120 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आते ही पहली गेंद पर चौका लगाया।

अभिषेक शर्मा 13वें ओवर में तिनोतेंदा मपोसा की धीमी ऑफ-कटर पर लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हुए और भारत ने 150 रन पर तीसरा विकेट खोया। सूर्यकुमार यादव (33) 15वें ओवर में नगरवा की गेंद पर स्वीपर कवर पर कैच आउट हुए, जिससे भारत का स्कोर चार विकेट पर 172 रन हो गया।

मुजरबानी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर भारत का स्कोर 220 रन तक पहुंचाया, जो उस समय तक टी20 विश्व कप इतिहास में भारत का सर्वोच्च स्कोर था। इसके बाद अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post