Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

सहकारिता से समृद्धि की ओर राजस्थान का बड़ा कदम, 2600 नई ग्राम पंचायतों में होगा सहकारी समितियों का गठन

राजस्थान सरकार ने राज्य में सहकारिता सेवाओं को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए 2600 नई ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन का निर्णय लिया है। अधिकारियों को दो वर्षों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही कम प्रगति वाले जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Published: 15:12pm, 28 Aug 2025

राजस्थान सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य की 2600 नई ग्राम पंचायतों में आगामी दो वर्षों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन करेगी। सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ और निर्धारित सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।

सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल ने कहा है कि सहकारी समितियों के गठन के लक्ष्यों में वृद्धि की जाएगी और अधिकारियों को अभी से अपनी तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। राज्य में भविष्य में बड़ी संख्या में नई ग्राम पंचायतों के गठन का प्रस्ताव भी है, जिससे सहकारी समितियों के गठन के लक्ष्य और बढ़ेंगे।

कम प्रगति वाले जिलों पर विशेष फोकस रहेगा। इन जिलों को कार्य योजना बनाकर प्रधान कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अगर लक्ष्य प्राप्त नहीं होते तो संबंधित जिलों के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाई की चेतावनी दी गई है। रजिस्ट्रार स्तर पर नियमित निगरानी की जाएगी और एनसीडी पोर्टल पर डेटा अपडेट करना अनिवार्य होगा।

राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आ चुकी ग्राम पंचायतों की पहचान कर उन्हें अलग करेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई समितियों का पंजीकरण एवं केंद्रीय सहकारी बैंकों से जोड़ने की प्रक्रिया सरल बनाएगी। राज्य में भविष्य में भी बड़ी संख्या में नई पंचायतों के गठन एवं सहकारी समितियों के विस्तार का प्रस्ताव है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती दी जा सके।

YuvaSahakar Desk

Recent Post