Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

नवंबर में कोलंबो में होगी ICA-AP की 17वीं क्षेत्रीय असेंबली, चंद्रपाल यादव करेंगे अध्यक्षता

अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन एशिया और प्रशांत (ICA-AP) की 17वीं क्षेत्रीय असेंबली और 19वें एशिया-प्रशांत अनुसंधान सम्मेलन नवंबर 2025 में कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होंगे। इन आयोजनों में सतत विकास, लचीलापन व समावेशिता पर सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा, शोध पत्र प्रस्तुति, बोर्ड चुनाव और कई विषयगत सेमिनार होंगे।

Published: 14:30pm, 28 Aug 2025

श्रीलंका के कोलंबो में 24 से 28 नवंबर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन एशिया और प्रशांत (ICA-AP) की 17वीं क्षेत्रीय असेंबली का आयोजन होगा। साथ ही 23-24 नवंबर 2025 को 19वां एशिया-प्रशांत अनुसंधान सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल Cinnamon Lakeside Hotel, कोलंबो है। ICA-AP के अध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने इस बात की जानकारी दी है।

CA Asia-Pacific के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव इस सम्मलेन की अध्यक्षता करेंगे। वे भारतीय सहकारी संस्था KRIBHCO के अध्यक्ष भी हैं और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सहकारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI), KRIBHCO, IFFCO, NAFED जैसी भारतीय संस्थाएं सहकारी विकास हेतु नीति निर्माण, संवाद और क्षेत्रीय नीतियों पर निर्णय में प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

चंद्रपाल सिंह यादव ने वीडियो संदेश में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सहकारी क्षेत्र के लोगों को इस सम्मलेन के लिए आमंत्रित किया है। इस असेंबली का प्रमुख उद्देश्य सतत विकास, लचीलापन और समावेशी विकास के लिए सहकारी समितियों की भूमिका पर विस्तार से मंथन करना है। ICA-AP का क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है और यह संगठन एशिया-पैसिफिक की सहकारी समितियों को एकजुट करने, उनका प्रतिनिधित्व करने और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

असेंबली के दौरान नए क्षेत्रीय बोर्ड का चुनाव, 12वां Asia-Pacific Cooperative Forum, अनुसंधान सम्मेलन, विषयगत सेमिनार, कार्यशालाएं तथा युवाओं के लिए रिसर्च सेशन आदि आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का थीम ‘Cooperatives Build a Better World’ है, जो संयुक्त राष्ट्र के International Year of Cooperatives 2025 से संबद्ध है।

तत्कालीन बोर्ड चुनाव, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण, टेक्नोलॉजी, निवेश, शिक्षा आदि विषयों पर विशेषज्ञ विमर्श होगा। भारतीय प्रतिनिधि शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे व नेटवर्किंग के माध्यम से दक्षिण एशिया की सहकारी क्षमता को दृढ़ बनाएँगे। Mauritz Bonow पुरस्कार की घोषणा भी इसी कार्यक्रम का हिस्सा होगी, जो युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का मंच प्रस्तुत करेगा। भारत की भूमिका इस आयोजन में अग्रणी रहेगी। I

YuvaSahakar Desk

Recent Post