Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

जुलाई में भारत की बेरोजगारी दर घटकर 5.2% हुई, बीते 3 माह में सबसे कम

ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 4.4 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 7.2% है। पुरुषों की बेरोजगारी दर 4.6% की तुलना में महिलाओं में यह दर (8.7%) ज्यादा है, खासकर शहरी क्षेत्रों में। यह डेटा बताता है कि शहरों में महिलाओं को रोजगार ढूंढने में पुरुषों की तुलना में अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Published: 12:20pm, 19 Aug 2025

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के ताज़ा आँकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 में देश की बेरोज़गारी दर घटकर 5.2% रह गई है, जो कि पिछले 3 माह में सबसे कम है। जो जून 2025 में 5.6 प्रतिशत थी।

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की बेरोजगारी दर ज्यादा

ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 4.4 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 7.2% है। पुरुषों की बेरोजगारी दर 4.6% की तुलना में महिलाओं में यह दर (8.7%) ज्यादा है, खासकर शहरी क्षेत्रों में। यह डेटा बताता है कि शहरों में महिलाओं को रोजगार ढूंढने में पुरुषों की तुलना में अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) में बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) जुलाई में बढ़कर 54.9% पहुँच गई, जबकि जून में यह 54.2% थी। ग्रामीण इलाकों में यह आँकड़ा 56.9% और शहरी क्षेत्रों में 50.7% रहा।

ग्रामीण पुरुषों की श्रम भागीदारी दर 78.1% रही, जबकि शहरी पुरुषों के लिए यह 75.1% दर्ज की गई। वहीं महिलाओं के संदर्भ में सबसे अहम सुधार देखने को मिला। ग्रामीण महिलाओं की श्रम भागीदारी दर जुलाई में 36.9% हो गई, जो जून में 35.2% थी।

वर्कर पॉप्युलेशन रेशियो (WPR) भी सुधरा

इसी तरह, वर्कर पॉप्युलेशन रेशियो (WPR) भी सुधार के संकेत दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में जुलाई 2025 में WPR बढ़कर 54.4% पहुँच गया, जो जून में 53.3% था। शहरी इलाकों में यह मामूली बढ़त के साथ 47.0% रहा।

महिलाओं के संदर्भ में तस्वीर अब भी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सुधार के संकेत साफ हैं। ग्रामीण महिलाओं का WPR 35.5% दर्ज किया गया, जबकि शहरी महिलाओं के लिए यह केवल 23.5% रहा। देश स्तर पर कुल महिला WPR 31.6% रहा।

Diksha

Recent Post