Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

CSIR UGC NET जून 2026 आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने का तरीका

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है

Published: 12:06pm, 28 May 2026

NTA ने Joint CSIR-UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2026 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

NTA के अनुसार Joint CSIR-UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं OBC-NCL और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये तथा SC/ST/PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 22 और 23 जून 2026 तक सुधार कर सकेंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर सूचना पर्ची बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित JRF उम्मीदवारों को पहले दो वर्षों तक 37 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Joint CSIR-UGC NET June 2026 परीक्षा में केमिकल साइंस, अर्थ साइंस, लाइफ साइंस, मैथेमेटिकल साइंस और फिजिकल साइंस विषय शामिल किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले csirnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक जानकारी, विषय और परीक्षा शहर भरना होगा। फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा।

YuvaSahakar Desk