Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 607 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका  है।

Published: 14:39pm, 27 May 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका  है।

आयोग के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर वर्ग के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है। वहीं राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर ओबीसी, एमबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [https://rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा SSO पोर्टल [https://sso.rajasthan.gov.in](https://sso.rajasthan.gov.in) के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।

सबसे पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। OTR के दौरान नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी परीक्षा की जानकारी और आधार/पैन/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक दस्तावेज की डिटेल अपलोड करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपने OTR नंबर के जरिए भर्ती पोर्टल में लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

YuvaSahakar Team