Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 की आंसर-की जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

रिपोर्ट के मुताबिक आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 31 मई 2026 तक खुली रह सकती है

Published: 12:17pm, 27 May 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)ने पहली बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग 24 मई 2026 को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in जारी करेगा। उम्मीदवार आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ताकि वे अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकें। रिपोर्ट के मुताबिक आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 31 मई 2026 तक खुली रह सकती है।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को देशभर के 83 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,072 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोग के अनुसार, पंजीकृत 8.19 लाख अभ्यर्थियों में से लगभग 67 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आयोग ने विशेष “Question Paper Representation Portal” शुरू किया है। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियों के समर्थन में उचित तर्क और प्रमाण भी जमा करने होंगे।

उम्मीदवार आंसर-की कैसे करे डाउनलोड ?

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “UPSC CSE Prelims 2026 Provisional Answer Key” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां “Answer Key PDF” लिंक दिखाई देगा। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे।

YuvaSahakar Desk