Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, पीओके और पाक में 9 आतंकी अड्डों को मिसाइल से उड़ाया

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए, के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। 6-7 मई की रात भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए।

Published: 11:26am, 07 May 2025

भारत ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। इसके जवाब में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने 6-7 मई की रात एक सटीक और साहसी संयुक्त सैन्य अभियान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया और POK एवं पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने 7 मई की रात 1:44 बजे इसकी घोषणा की।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, मुरिदके और सियालकोट जैसे इलाके शामिल थे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले उन लॉन्च पैड्स और प्रशिक्षण केंद्रों पर केंद्रित थे, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रची जाती थी। भारतीय सेना ने सुखोई-30, रफाल जेट्स, ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलों के साथ-साथ लॉइटरिंग म्यूनिशन का इस्तेमाल किया। खुफिया एजेंसी RAW ने इन ठिकानों की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई थी।

9 आतंकी अड्डों को किया गया ध्वस्त

पाकिस्तान

  1. मरकज़ सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर (जैश-ए-मोहम्मद)
  2. मरकज़ तैयबा, मुरिदके (लश्कर-ए-तैयबा)
  3. सरजाल, तहड़ा कलां (जैश-ए-मोहम्मद)
  4. महमूना जोया, सियालकोट (हिजबुल मुजाहिदीन)

POK

  1. मरकज़ अहले हदीस, बर्नाला (लश्कर-ए-तैयबा)
  2. मरकज़ अब्बास, कोटली (जैश-ए-मोहम्मद)
  3. मस्कर रहील शाहिद, कोटली (हिजबुल मुजाहिदीन)
  4. शवाई नाला कैंप, मुज़फ्फराबाद (लश्कर-ए-तैयबा)
  5. सैयदना बिलाल कैंप, मुज़फ्फराबाद (जैश-ए-मोहम्मद)

भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक और साहसी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर गोलीबारी कर अपनी खीज उतारने की कोशिश की। भारतीय सेना ने इस नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब हर मोर्चे पर तैयार है।

ऑपरेशन सिंदूर की पुष्टि करते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) और थलसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया थी, जिसमें 28 निर्दोष नागरिक मारे गए थे।

प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान केवल आतंकवादियों के ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। यह हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध और अत्यंत सटीकता के साथ किया गया था, जिससे किसी आम नागरिक या पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के उन कैंपों और ट्रेनिंग सेंटरों को ध्वस्त किया, जहां से घुसपैठ और आतंकी हमलों की साजिशें रची जा रही थीं। हमलों में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) दोनों के इलाकों में स्थित इन टारगेट्स को प्रभावी ढंग से खत्म किया गया।

ऑपरेशन के बाद भारत ने वैश्विक मंच पर भी यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि पाकिस्तान की जनता या सेना के खिलाफ। भारत की नीति ‘आतंक के प्रति शून्य सहिष्णुता’ पर आधारित है और देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा।

इस बीच, देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और सीमा पर चौकसी को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यदि पाकिस्तान की ओर से किसी प्रकार की और उकसावे की कार्रवाई की जाती है, तो भारत उसका जवाब अत्यंत कठोर और निर्णायक तरीके से देगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post