Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

PACS के पेट्रोल पंप खोलने और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए नई गाइडलाइंस जारी

थोक उपभोक्ता पंपों को खुदरा आउटलेट में बदलने के लिए 5 राज्यों के 116 PACS ने अनुमति मांगी है। इनमें से 56 PACS पहले ही कमीशन किए जा चुके हैं।

Published: 08:00am, 12 Feb 2025

केंद्र सरकार ने प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए पेट्रोल पंप खोलने और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशिप की मंजूरी 2023 में दी थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अब इनके लिए संशोधित और एकीकृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।

सहकारिता मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, PACS को पेट्रोल-डीजल डीलरशिप के लिए संयुक्त श्रेणी 2 (CC-2) और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए संयुक्त श्रेणी (CC) में शामिल किया गया है। अब वे तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा जारी विज्ञापनों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, PACS को यह विकल्प दिया गया है जिसके तहत वे एक बार अपने थोक उपभोक्ता पंपों को खुदरा पंपों में परिवर्तित कर सकते हैं। इसके लिए भी मंत्रालय ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

PACS के लिए पात्रता मानदंड भी निर्धारित किए गए हैं, जिसमें पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज, भूमि उपलब्धता और वित्तीय स्थिति से संबंधित विवरण जमा करना शामिल है। तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 286 PACS ने खुदरा पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से 26 PACS का चयन किया गया है।

इसके अलावा, थोक उपभोक्ता पंपों को खुदरा आउटलेट में बदलने के लिए 5 राज्यों के 116 PACS ने अनुमति मांगी है। इनमें से 56 PACS पहले ही कमीशन किए जा चुके हैं। झारखंड में दो PACS ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन किया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से PACS को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post