काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने आईएससी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। इस वर्ष करीब 1.10 लाख विद्यार्थी 1,477 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को इंग्लिश पेपर-2, 20 फरवरी को अकाउंट्स, 23 फरवरी को केमिस्ट्री, 25 फरवरी को हिस्ट्री और 27 फरवरी को कॉमर्स की परीक्षा होगी। इसके बाद 6 मार्च को बायोलॉजी , 9 मार्च को गणित, 11 मार्च को बिजनेस स्टडीज, 16 मार्च को फिजिक्स और 18 मार्च को फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
23 मार्च को इकोनॉमिक्स और बायोटेक्नोलॉजी, 25 मार्च को सोशियोलॉजी, 27 मार्च को कंप्यूटर साइंस, 30 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 1 अप्रैल को इलेक्टिव इंग्लिश और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट तथा 6 अप्रैल को जियोग्राफी की परीक्षा निर्धारित है। कुछ कला विषयों की परीक्षाएं सुबह 9 बजे होंगी, जबकि अधिकांश प्रमुख विषयों के पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।
सीआईएससीई ने विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित लेखन समय के अलावा 15 मिनट अतिरिक्त देने की व्यवस्था भी की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से पूरी विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा तिथि, समय तथा निर्देश ध्यान से जांच सकते हैं।


