Trending News

केंद्र सरकार ने थियागराजन एस.एम. और प्रवीण कुमार तिवारी को सहकारिता मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया भारत-जापान के बीच डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, डेयरी सहकारी समितियों के जरिए 1,000 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने की योजना पर जोर यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री केंद्र सरकार ने थियागराजन एस.एम. और प्रवीण कुमार तिवारी को सहकारिता मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया भारत-जापान के बीच डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, डेयरी सहकारी समितियों के जरिए 1,000 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने की योजना पर जोर यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री

एनपीए प्रबंधन और ऋण मूल्यांकन पर NABARD की कार्यशाला

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 14 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक (APRB) और अरुणाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक (APSCAB) के अधिकारियों के लिए ऋण मूल्यांकन और गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) के प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की

Published: 13:30pm, 16 Oct 2026

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 14 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक (APRB) और अरुणाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक (APSCAB) के अधिकारियों के लिए ऋण मूल्यांकन और गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) के प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

यह कार्यशाला APSCAB के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। इसका उद्देश्य बैंक अधिकारियों की ऋण स्वीकृति, ऋण निगरानी, नियामकीय अनुपालन, परिसंपत्ति वर्गीकरण और वसूली संबंधी प्रक्रियाओं की समझ को मजबूत करना था।

NABARD के महाप्रबंधक एस.वी. रंगा राव ने कहा कि बैंकिंग पोर्टफोलियो की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ठोस क्रेडिट असेसमेंट, प्रभावी ऋण निगरानी और समय पर वसूली अत्यंत महत्वपूर्ण है।

APSCAB के प्रबंध निदेशक बिट्टू क्री ने मुख्य संबोधन में कहा कि ऋण जोखिम कम करने के लिए उधारकर्ताओं का व्यवस्थित मूल्यांकन और विवेकपूर्ण ऋण वितरण जरूरी है।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में NABARD, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें क्रेडिट अप्रेजल, प्रूडेंशियल नॉर्म्स, आय की पहचान, प्रोविजनिंग, पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) और एनपीए वसूली जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

APSCAB के महाप्रबंधक ताबा ओया ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यशाला को ग्रामीण और सहकारी बैंकिंग संस्थानों में बेहतर जोखिम प्रबंधन और मजबूत ऋण अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Jitendra